स्मृति ईरानी का प्रियंका पर वार, बोलीं-ट्विटर से कटाक्ष करना आसान

Follow न्यूज्ड On  

 अमेठी, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)| केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने गुरुवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा पर निशाना साधा और कहा कि ट्विटर अकाउंट पर सरदार पटेल और देश की जनता पर कटाक्ष करना आसान है।

  गुरुवार को स्मृति अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी में गांधी संकल्प यात्रा में भाग ले रही थीं। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल के पदचिन्हों पर चलना कांग्रेस पार्टी के लिए मुश्किल है, वह बस ट्विटर पर देश की जनता और पटेल पर कटाक्ष कर सकती है।

उन्होंने कहा कि यदि वाकई सरदार बल्लभ भाई पटेल में उनकी निष्ठा होती तो कांग्रेस के लोग भी आज रन फॉर यूनिटी में हिस्सा ले रहे होते। प्रधानमंत्री ने हर नागरिक से रन फॉर यूनिटी से जुड़ने का आह्वान किया था, लेकिन वह (प्रियंका वाड्रा) यहां मौजूद नहीं हैं। यह अपने आप में संकेत है कि पटेल के प्रति उनके मन में कैसी भावना है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश और प्रदेश का तेजी से विकास हो रहा है। सरकारी योजनाओं का सही क्रियान्वयन करके उन्हें जनता तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

स्मृति ईरानी ने कहा कि सरदार बल्लभ भाई पटेल व गांधी जी को कांग्रेस पार्टी का सदस्य कहने से अब काम नहीं चलेगा। उनके आदर्शो पर चलने व उसे जन-जन तक पहुंचने की आवश्यकता है।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022