स्मृति ने दुष्कर्म के राजनीतिकरण के लिए विपक्ष पर निशाना साधा

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 6 दिसंबर (आईएएनएस)| दुष्कर्म का राजनीतिकरण करने के लिए केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने शुक्रवार को विपक्ष पर निशाना साधा। लोकसभा में मंत्री ने कहा, “पश्चिम बंगाल में हुए पंचायत चुनाव में जिन लोगों ने दुष्कर्म का राजनीति के हथियार के रूप में इस्तेमाल किया, वे यहां उपदेश दे रहे हैं। यह एक राजनीतिक मुद्दा नहीं है। मुझे लगता है कि जब अधीर रंजन जी बोल रहे थे, तब आपको टिप्पणी करनी चाहिए थी।”

पश्चिम बंगाल के बेरहामपुर से कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने सदन में बहस के दौरान उन्नाव दुष्कर्म मामले पर टिप्पणी करते हुए इस मामले को उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शासन से जोड़ा।

उन्होंने कहा, “उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता 95 प्रतिशत जल गई, देश में यह क्या हो रहा है? एक ओर जहां भगवान राम का मंदिर बन रहा है, वहीं दूसरी ओर सीता को आग के हवाले किया जा रहा है।”

ईरानी ने यह भी कहा कि दुष्कर्म का राजनीतिकरण करना किसी भी प्रकार से महिलाओं की मदद नहीं करता है।

उन्होंने कहा, “तथ्य यह है कि आप आज यहां चिल्ला रहे हैं, इसका मतलब यह है कि आप नहीं चाहते कि कोई महिला यहां खड़ी हो और किसी मुद्दे पर बोले। आप उस वक्त चुप थे जब एक राजनीतिक हथियार के रूप में पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव में दुष्कर्म का इस्तेमाल किया जा रहा था।”

स्मृति ईरानी ने आगे कहा, “दुष्कर्म का राजनीतिकरण करने से अधिक महिलाओं की गरिमा के लिए दुर्भाग्यपूर्ण बात और क्या हो सकती है। हैदराबाद कांड महिलाओं पर हुए अत्याचार का एक मामला है, लेकिन उसे राजनीतिक मुद्दा बनाने से कोई लाभ नहीं मिलने वाला है।”

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022