समय पर संन्यास की घोषणा कर देंगे धोनी : धवन

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 28 सितम्बर (आईएएनएस)| भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने कहा है कि टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी समय आने पर संन्यास ले लेंगे। धवन ने कहा कि धोनी ने भारतीय क्रिकेट के लिए कई अहम फैसले लिए हैं और इसी तरह वो संन्यास का अहम फैसला भी समय पर ले लेंगे। धोनी की कप्तानी में पदार्पण करने वाले धवन ने कहा है कि धोनी हर खिलाड़ी का मजबूत और कमजोर पक्ष जानते हैं इसलिए वो अपने भविष्य को लेकर भी सही फैसला लेंगे।

धोनी ने समाचार चैनल इंडिया टीवी के शो ‘आप की अदालत’ में कहा, “धोनी काफी लंबे समय से खेल रहे हैं। मुझे लगता है कि उन्हें पता है कि कब संन्यास लेना है। यह उनका फैसला होगा। उन्होंने अपने अभी तक के करियर में कई अहम फैसले लिए हैं और मुझे पूरा विश्वास है कि जब समय आएगा वो संन्यास पर भी फैसला ले लेंगे।”

धवन ने कहा, “यह बड़े खिलाड़ी की विशेषता होती है। वह हर खिलाड़ी की काबिलियत जानते हैं और यह भी जानते हैं कि एक खिलाड़ी को कब तक मौका देना चाहिए। वह एक खिलाड़ी के अंदर से चैम्पियन बनाना जानते हैं। उनकी कप्तानी में भारत ने जो सफलता हासिल की है वो इस बात को बताती है। उनका नियंत्रण उनकी सबसे बड़ी काबिलियत है।”

धवन का कहना है कि मौजूदा टीम के कप्तान विराट कोहली सहित पूरी टीम धोनी का काफी सम्मान करती है।

उन्होंने कहा, “धोनी भाई एक कप्तान के तौर पर काफी सफल रहे हैं। हम सभी उनके शुक्रगुजार हैं और उनका काफी सम्मान करते हैं। यही बात विराट के लिए लागू होती है।”

धोनी और विराट के बीच संबंधों पर धवन ने कहा, “जब विराट युवा था तब धोनी ने कप्तान के तौर पर उन्हें काफी मार्गदर्शन दिया। धोनी भाई ने हमेशा उनकी मदद की। यह एक कप्तान की विशेषता होती है।”

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022