संजीव कुमार के जीवन पर लिखी जाएगी किताब

Follow न्यूज्ड On  

मुंबई, 6 नवंबर (आईएएनएस)| प्रसिद्ध अभिनेता संजीव कुमार की जीवनी (बायोग्राफी) लिखी जाएगी। हरिभाई जरीवाला के नाम से विख्यात अभिनेता की 34वीं पुण्यतिथि के मौके पर बुधवार को यह घोषणा की गई। इस जीवनी को रीता गुप्ता द्वारा लिखा जाएगा। इसके अलावा दिवंगत अभिनेता के भतीजे उदय जरीवाला जीवनी के सह-लेखक होंगे। उदय संजीव कुमार फाउंडेशन के प्रमुख भी हैं।

उदय ने कहा, “संजीव कुमार की किंवदंती के बारे में बताया जाना चाहिए, क्योंकि वह हमें बहुत पहले छोड़कर चले गए थे। उनकी ‘आम आदमी’ की अपील का आकर्षण अभी भी बना हुआ है।”

उन्होंने कहा कि दुनिया भर में भारतीय उन्हें एक प्रतिष्ठित कलाकार के रूप में देखते हैं।

उदय ने बताया कि मित्र, सह-कार्यकर्ता और परिवार के सदस्य इस किताब के लिए सहज तौर पर अपना योगदान दे रहे हैं।

नवंबर 2020 में संजीव कुमार की 35वीं पुण्यतिथि पर किताब के पूरी तरह से तैयार होने की उम्मीद है।

संजीव कुमार महज 47 वर्ष के थे, जब 1985 में दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता संजीव कुमार को फिल्मों में उनके कई शानदार अभिनय के लिए जाना जाता है। उनकी बेहतरीन फिल्मों में ‘आंधी’, ‘दस्तक’, ‘कोशिश’ और ‘अंगूर’ शामिल है।

उनके सबसे चर्चित किरदारों में 1975 की ब्लॉकबस्टर ‘शोले’ फिल्म में निभाया गया सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी ठाकुर बलदेव सिंह रोल रहा है।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022