संयुक्त राष्ट्र का अपने कर्मियों को निर्देश: बोइंग 737 मैक्स 8 से ना करें यात्रा

Follow न्यूज्ड On  

संयुक्त राष्ट्र | संयुक्त राष्ट्र ने अपने कर्मियों को बोइंग 737 मैक्स 8 से यात्रा न करने का निर्देश दिया है। यह निर्देश इसी सप्ताह इथोपियाई एयरलाइंस की एक उड़ान दुर्घटना के मद्देनजर दिया गया है जिसमें सवार सभी 157 लोगों की मौत हो गई थी।

संयुक्त राष्ट्र प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने गुरुवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “हमारे सभी ट्रैवल ब्यूरो को निर्देश दिए गए हैं कि इथोपिया दुर्घटना में शामिल विमान मॉडल के किसी विमान में संयुक्त राष्ट्र कर्मियों की टिकट न बुक की जाए।”

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, उन्होंने कहा कि यह कदम एक मानक सुरक्षा प्रक्रिया है और दुनिया के कई देशों में नागरिक उड्डयन अधिकारियों द्वारा लिए गए निर्णयों का अनुसरण करती है।

बता दें कि रविवार को इथोपियाई एयरलाइंस का बोइंग 737 मैक्स 8 विमान अदीस अबाबा से उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें सवार सभी 157 लोगों की मौत हो गई थी जिसमें 21 संयुक्त राष्ट्र कर्मचारी थे।

वहीं, कुछ महीने पहले अक्टूबर में इंडोनेशिया में भी इसी मॉडल का विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ था जिसमें विमान में सवार सभी 189 लोगों की मौत हुई थी।


अमेरिका सहित 50 देशों ने बोइंग मैक्स 8 विमानों की सेवाएं रोकी

This post was last modified on March 15, 2019 11:23 AM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022