संयुक्त किसान मोर्चा का ऐलान, देशभर में कल 3 घंटे रहेगा चक्का जाम (लीड-1)

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 5 फरवरी (आईएएनएस)। संयुक्त किसान मोर्चा ने शनिवार को देशभर में 3 घंटे के लिए चक्का जाम रखने का ऐलान किया है। इस दौरान देश के सभी राष्ट्रीय राजमार्ग मार्गो और राज्यों के राजमार्गो को दोपहर 12 बजे से लेकर 3 बजे तक जाम रखा जाएगा।

तीन केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन की राह पकड़े किसानों की अगुवाई करने वाले संगठनों का समूह संयुक्त किसान मोर्चा ने शुक्रवार को कहा कि, चक्का जाम के दौरान शांति व्यवस्था बनी रहेगी और किसी भी प्रकार की हिंसा में किसान शामिल नहीं होंगे।

मोर्चे की तरफ से इस संबंध में आंदोलनकारी किसानों के लिए दिशानिर्देश जारी किए गए हैं। संयुक्त किसान मोर्चा के नेता डॉ. दर्शन पाल ने एक बयान में कहा कि, इस कार्यक्रम में जनता से सहयोग करने की अपील करते हैं। संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से जारी दिशा निर्देश में कहा गया है कि..

1. देश भर में राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गो को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक जाम किया जाएगा।

2. इमरजेंसी और आवश्यक सेवाओं जैसे एम्बुलेंस, स्कूल बस आदि को नहीं रोका जाएगा।

3. चक्का जाम पूरी तरह से शांतिपूर्ण और अहिंसक रहेगा। प्रदर्शनकारियों को निर्देश दिए जाते हैं कि वे इस कार्यक्रम के दौरान किसी भी अधिकारी, कर्मचारियों या आम नागरिकों के साथ किसी भी टकराव में शामिल न हों।

4. दिल्ली में कोई चक्का जाम प्रोग्राम नहीं होगा, क्योंकि सभी विरोध स्थल पहले से ही चक्का जाम मोड में हैं। दिल्ली में प्रवेश करने के लिए सभी सड़कें खुली रहेंगी, सिवाय उनके, जहां पहले से ही किसानों के पक्के मोर्चे लगे हुए हैं।

5. 3 बजकर 1 मिनट तक हॉर्न बजाकर, किसानों की एकता का संकेत देते हुए, चक्का जाम कार्यक्रम संपन्न होगा।

–आईएएनएस

पीएमजे/एएनएम

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022