सोनाली ने प्रियंका को विवाह की शुभकामनाएं दीं

Follow न्यूज्ड On  

न्यूयॉर्क, 2 नवंबर (आईएएनएस)| न्यूयॉर्क में कैंसर का इलाज करा रहीं अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे बहल बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की शादी से पहले के जश्न में शामिल हुईं और जिंदगी के इस नए पड़ाव के लिए प्रियंका को ढेर सारी शुभकामनाएं दीं। सोनाली ने गुरुवार रात प्रियंका और अभिनेत्री नीतू कपूर के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की। तस्वीर में वह लाल रंग की पोशक और एक विग में दिखीं।

इसके साथ उन्होंने लिखा, “किसी शख्स के खास पलों में शरीक होना हमेशा अच्छा लगता है। तब ये और रोचक हो जाता है जब वो किसी करीबी दोस्त की पार्टी हो, कितनी शानदार शाम थी। आपकी ब्राइडल शॉवर पार्टी प्यार और हंसी से भरपूर थी। आप अपने जीवन में नया कदम रखने जा रही हैं। कामना करती हूं कि इससे भी ज्यादा प्यार और हंसी आपकी जिंदगी में बनी रहे। आपको ढेर सारी शुभकामनाएं और बहुत सारा प्यार।”

पिछले सप्ताह अक्टूबर में प्रियंका के दोस्तों और परिजनों ने उनकी निक जोनास से शादी से पहले ब्राइडल शावर का आयोजन किया था।

माना जा रहा है कि प्रियंका और निक दिसंबर में राजस्थान के मेहरानगढ़ किले में शादी करने जा रहे हैं।

This post was last modified on November 2, 2018 1:15 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022