सोनभद्र के पीड़ित परिवारों ने प्रियंका से की मुलाकात (लीड-1)

Follow न्यूज्ड On  

लखनऊ, 20 जुलाई (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में हुए गोलीकांड में मारे गए दस लोगों के परिवार के सदस्यों से मिलने की जिद पर अड़ीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से पीड़ित परिवार के सदस्यों ने चुनार किला के गेस्ट हाउस में आकर मुलाकात की। चुनार किला के गेस्ट हाउस के बाहर प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ कांग्रेस के नेताओं के धरना के बीच में ही गेस्ट हाउस में पीड़ित परिवार को लाया गया। इनमें चार महिलाओं के साथ एक पुरुष भी हैं। इन सभी ने प्रियंका गांधी से भेंट की है। प्रियंका ने इनसे सोनभद्र कांड के बारे में जानकारी ली। चुनार गेस्ट हाउस के बगीचे में पीड़ित परिवार की महिलाओं ने प्रियंका गांधी को देखते ही रोना शुरू कर दिया। इस दौरान प्रियंका भावुक हो गईं। उन्होंने महिलाओं से बातचीत की और उन्हें पानी पीने के लिए कहा।

इससे पहले प्रियंका गांधी ने एक वीडियो साझा करते हुए ट्वीट करके योगी सरकार पर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा, “क्या इन आसुओं को पोंछना अपराध है?”

उन्होंने कहा, “राहुल गांधी ने मुझे पीड़ित परिवारों से मिलने को कहा था। वो मेरे नेता हैं और उनके निर्देश पर मैं यहां आई हूं।”

प्रियंका गांधी ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा, “योगी सरकार संवेदनहीन है। मैं पीड़ितों के आंसू पोछने आयी हूं। इसे अनावश्यक रूप से राजनीतिक रंग दिया जा रहा है।”

सोनभद्र कांड में मारे गए लोगों से मिलने के लिए प्रियंका शुक्रवार को आ रही थीं, लेकिन जिला प्रशासन ने उन्हें रास्ते में रोककर हिरासत में ले लिया था और वे चुनार गेस्ट हाउस में रुकी थीं।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022