सोनिया ने आजाद को महासचिव के पद से हटाया, जितिन प्रसाद बंगाल के प्रभारी बने

Follow न्यूज्ड On  

कांग्रेस ने नई नियुक्ति करते हुए असंतुष्टों में से एक पार्टी के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद को महासचिव पद से हटा दिया है।

एक अन्य असंतुष्ट नेता जितिन प्रसाद को हालांकि पश्चिम बंगाल और अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह का प्रभारी बनाकर बड़ी जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। यह बड़ा हैरान करने वाला फैसला है।

यह दोनों नेता सोनिया गांधी को संगठनात्मक बदलाव के लिए पत्र लिखने वाले 23 नेताओं में शामिल थे।

इस बीच, कांग्रेस ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की जिम्मेदारी सौंपने के साथ नौ महासचिव भी नियुक्त किए।

प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश के लिए मुकुल वासनिक, कर्नाटक के लिए रणदीप सिंह सुरजेवाला, राजस्थान के लिए अजय माकन, आंध्र प्रदेश के लिए ओमन चांडी और पंजाब के लिए हरीश रावत को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जबकि महासचिवों में तारिक अनवर केरल और लक्षद्वीप की जिम्मेदारी निर्वहन करेंगे। वहीं जितेंद्र सिंह असम की जिम्मेदारी संभालेंगे। इसके साथ ही के. सी. वेणुगोपाल संगठन के प्रभारी होंगे।

सोनिया ने पवन कुमार बंसल सहित 17 प्रभारियों को नियुक्त किया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल को पार्टी प्रशासन की जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं छत्तीसगढ़ के लिए पी. एल. पुनिया, झारखंड के लिए आर. पी, एन. सिंह और दिल्ली व बिहार के शक्ति सिंह गोहिल प्रभारी होंगे।

वहीं कई प्रदेशों के प्रभार में भी फेरबदल भी किए हैं। रजनी पाटिल को जम्मू-कश्मीर, राजीव शुक्ला को हिमाचल प्रदेश, दिनेश गुंडूराव को तमिलनाडु, पुडुचेरी और गोवा के प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। राजीव सातव दमन और दीव व अन्य छोटे केंद्र शासित प्रदेशों के अलावा गुजरात की भी जिम्मेदारी संभालेंगे, जबकि एच. के. पाटिल महाराष्ट्र के प्रभारी होंगे।

–आईएएनएस

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022