सोनिया गांधी का राय बरेली में रोड शो, राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा भी साथ

Follow न्यूज्ड On  

कांग्रेस अध्यक्ष और अपने बेटे राहुल गांधी के अमेठी से नामांकन करने के अगले दिन गुरुवार को रायबरेली से कांग्रेस की सांसद सोनिया गांधी ने गुरुवार को नामांकन से पहले अपना रोड शो शुरू कर दिया।

भुयेमाओ अतिथि गृह से पूर्वान्ह लगभग 11.45 बजे निकलीं सोनिया ने सबसे पहले मोहन सिंह नेत्रालय के पास हवन किया।

उन्होंने राहुल गांधी, बेटी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा गांधी, दामाद रॉबर्ट वाड्रा और धेवते रेहान और धेवती मारिया के साथ हाथी चौक से अपना रोड शो शुरू किया। वे रोड शो करते हुए कलेक्टरेट कार्यालय तक जाएंगे।

रोड शो में भाग लेने के लिए राहुल गांधी दिन में पहले ही राय बरेली आ गए थे, वहीं उनकी बहन, बहनोई, भांजे, भांजी ने सोनिया गांधी के साथ गेस्ट हाउस में रात गुजारी।

कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने रोड शो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ नारेबाजी की। उनके हाथों में कांग्रेस की न्याय योजना की तख्तियां भी थीं। इस योजना के तहत गरीब परिवारों को प्रति महीने 6,000 रुपये देने का वादा किया गया है।

सोनिया गांधी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी करेंगी और इसके बाद गुरुवार रात नई दिल्ली रवाना हो जाएंगी।

संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) अध्यक्ष सोनिया 2004 लोकसभा चुनाव से यहां से जीत रही हैं। इससे पहले वे 1999-2004 में अमेठी से सांसद रही थीं।

पिछले लोकसभा चुनावों में उत्तर प्रदेश की कुल 80 लोकसभा सीटों में से कांग्रेस को मात्र दो – अमेठी और राय बरेली सीटों पर जीत हासिल हुई थी।

राय बरेली में पांचवें चरण के तहत छह मई को चुनाव होंगे। मतगणना 23 मई को होगी।

This post was last modified on April 11, 2019 4:01 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022