सोनिया के रायबरेली न जाने पर अदिति सिंह ने उठाया सवाल

Follow न्यूज्ड On  

रायबरेली (उप्र), 8 फरवरी (आईएएनएस)। रायबरेली की बागी कांग्रेस विधायक अदिति सिंह ने संसदीय क्षेत्र में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी की लंबे समय से गैरमौजूदगी पर सवाल उठाया है। इससे पार्टी की फजीहत और बढ़ गई है।

सोनिया गांधी ने वर्ष 2004 में अमेठी सीट छोड़कर रायबरेली से चुनाव लड़ने का निर्णय किया था और तब से वह यहां से लगातार जीत दर्ज कर रही हैं।

बहरहाल, अदिति सिंह ने कहा कि चुनाव जीतने के बाद अपने पांच साल के कार्यकाल के दौरान सोनिया गांधी यहां केवल दो ही बार आई हैं। 2019 चुनाव से पहले अपना नामांकन दाखिल करने के लिए वह केवल एक बार रायबरेली आई हैं।

रायबरेली ही उत्तर प्रदेश में एकमात्र ऐसी सीट है जिस पर कांग्रेस काबिज है। लेकिन, अब यह सीट पार्टी के लिए एक मुसीबत बनकर उभरी है।

रायबरेली से कांग्रेस के दो विधायकों – अदिति सिंह और राकेश सिंह ने पार्टी के खिलाफ बगावत का बिगुल फूंक दिया है। अब अन्य नेता भी कांग्रेस में इस नई संस्कृति के खिलाफ खुलकर बोलने लगे हैं। इस नई संस्कृति में वयोवृद्ध नेताओं को पूरी तरह दरकिनार किया जा रहा है और दल-बदलुओं को तरजीह दी जा रही है।

यूथ कांग्रेस के नेता अनुज कुमार सिंह ने हाल ही में कहा था कि हम पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए वर्षो से इसके लिए काम कर रहे हैं, लेकिन अब हम उपेक्षित और तिरस्कृत किया जा रहा है। इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के दौर के नेताओं के साथ बुरा बर्ताव किया जा रहा है। पार्टी में अब दलालों का बोलबाला हो गया है जिन्हें कांग्रेस की विचारधारा की जानकारी भी नहीं है।

पार्टी के पूर्व सचिव शिव कुमार पांडे ने कहा कि पार्टी में जिम्मेदार पदों पर उन लोगों को बिठाया जा रहा है जो कांग्रेस के प्राथमिक सदस्य भी नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि अगर किसी ने भी मौजूदा स्थिति के बारे में पार्टी आलाकमान को सूचित करने की कोशिश कर दी तो उसे फौरन पार्टी से निकाल दिया जाता है। हाल के महीनों में लगभग 35 प्रतिशत कार्यकर्ताओं को पार्टी से निकाला जा चुका है। हम वयोवृद्ध नेताओं के सम्मान के लिए नहीं लड़ेंगे।

–आईएएनएस

एसआरएस/एसजीके

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022