सोनिया ने जेएनयू और जम्मू-कश्मीर

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 18 फरवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर, मणिपुर में और दिल्ली में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में इसकी इकाई के लिए एनएसयूआई प्रमुखों की नियुक्ति की।

नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई ) कांग्रेस की छात्र शाखा है।

सनी परिहार को जम्मू-कश्मीर में जबकि कबीर अहमद को मणिपुर में एनएसयूआई प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया है।

प्रशांत कुमार जेएनयू में एनएसयूआई इकाई का नेतृत्व करेंगे, जिसे वामपंथी गढ़ माना जाता है, जहां भाजपा पैठ बनाने की कोशिश करती रही है।

पूर्व कांग्रेस नेता अशोक तंवर ने पहले यूथ कांग्रेस के प्रमुख पद और बाद में हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर आसीन होने से पहले एनएसयूआई की जेएनयू इकाई का नेतृत्व किया। हालांकि, उन्होंने 2019 में पार्टी छोड़ दी।

एनएसयूआई दिल्ली विश्वविद्यालय में एक मजबूत प्रभाव के बावजूद जेएनयू में अपनी जबरदस्त पैठ नहीं बना पाई है।

पार्टी के सूत्रों ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस ने सनी परिहार को चुना है और राज्य के विभाजन और विशेष दर्जा लिए जाने के बाद एनएसयूआई को खुद को यहां मजबूत करना होगा।

–आईएएनएस

वीएवी/एएनएम

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022