सोनिया सर्वोच्च नेता, राहुल करेंगे वापसी : एंटनी

Follow न्यूज्ड On  

 नई दिल्ली, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)| कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ए. के. एंटनी ने कहा है कि सोनिया गांधी ‘सुप्रीम लीडर’ हैं और वह पार्टी अध्यक्ष के तौर पर तब तक बनी रहेंगी, जब तक पार्टी चाहेगी।

  एंटनी ने सोनिया गांधी की अध्यक्षता में नीति समूह की बैठक के बारे में राजधानी में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह बात कही।

राहुल गांधी के बारे में पूछे जाने पर वरिष्ठ नेता ने कहा, “राहुल गांधी अधिक मजबूती के साथ वापसी करेंगे।”

सोनिया गांधी पर सवाल उठे हैं क्योंकि वह हाल के विधानसभा चुनावों में प्रचार करने में सक्षम नहीं रहीं। हरियाणा के महेंद्रगढ़ में उनके द्वारा इकलौती रैली को संबोधित किया जाना था, मगर उनके स्वास्थ्य कारणों से इसे रद्द कर दिया गया और राहुल गांधी को अंतिम समय में मोर्चा संभालना पड़ा।

इस बीच, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने ट्वीट किया, “हर कोई हरियाणा और महाराष्ट्र में भाजपा के लिए एक शानदार जीत की भविष्यवाणी कर रहा था। लेकिन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं के जज्बे ने इन्हें गलत साबित कर दिया। हमने उप-चुनावों में भी अप्रत्याशित रूप से अच्छा किया है। बहुत बढ़िया। कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद, सोनिया गांधी जिंदाबाद।”

कांग्रेस ने महाराष्ट्र व हरियाणा में विधानसभा चुनावों के परिणामों को उत्साहजनक करार दिया है, क्योंकि पिछली बार की तुलना में उसकी सीटें बढ़ी हैं।

पार्टी को अगले तीन महीनों में दो और विधानसभा चुनावों का सामना करना है। झारखंड और दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022