UP: सपा भी लागू कर सकती है 1 व्यक्ति 1 पद का फॉर्मूला

Follow न्यूज्ड On  

लखनऊ | समाजवादी पार्टी (SP) ने भी अब एक व्यक्ति और एक पद का फॉर्मूला लागू करके संगठन को मजबूत बनाने की योजना बनाई है। सपा संगठन में अब ऐसे लोगों को पद देगी, जो सिर्फ संगठन को ही संभालें और दूसरी उम्मीद न रखें।

समाजवादी पार्टी मिशन 2022 के मद्देनजर अपने संगठन का विस्तार करने जा रही है। अभी हाल में नियुक्त किए गए जिलाध्यक्षों को अब चुनाव लड़ने की इजाजत नहीं मिलेगी। वह पूरा समय संगठन को मजबूत बनाने का काम करेंगे।

सपा सूत्रों का कहना है इस बार पार्टी अपना ढांचा भाजपा के बराबर मजबूत करना चाहती है। इसलिए वह सारे ऐसे फॉर्मूले लागू करेगी, जिससे कहीं उसे मुंह की न खानी पड़े।

सूत्र बताते हैं कि संगठन के जिम्मेदार पदों पर बैठे पदाधिकारियों को पूरा समय संगठनात्मक गतिविधियों में देना होगा, ताकि सत्ताधारी दल से मजबूती से निपटा जा सके। संगठन और जनप्रतिनिधियों को एक-दूसरे का पूरक बनाने की रणनीति पर सपा अपना संगठन खड़ा करने का प्रयास कर रही है।

समाजवादी पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि चुनाव के नजदीक आते ही हमारे पार्टी पदाधिकारी टिकट के जुगाड़ में संगठन को भूलकर लग जाते हैं। ऐसे में वहां पर संगठन को नुकसान उठाना पड़ता है। भाजपा और अन्य विरोधी दल इसका फायदा उठाने का प्रयास करते हैं। इसलिए अब ऐसी व्यवस्था बनाई जा रही है कि संगठन का काम चुनावी समय में प्रभावित न हो, इसलिए पदाधिकारियों को नियुक्त करने से पहले उनको टटोला जा रहा है। खासकर जिलाध्यक्षों और महानगर अध्यक्षों से लिखकर मांगा जा रहा है कि वे सिर्फ संगठन के लिए ही काम करेंगे।

सपा प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी का कहना है, “अभी चुनाव में बहुत समय है। इस बार भाजपा से त्रस्त जनता खुद ही चुनाव की तैयारी कर रही है। सपा अभी संगठन को तेजी से मजबूत करने में लगी हुई है।”


UPTET Admit Card 2019: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा का एडमिट कार्ड आज होगा जारी, ऐसे करें डाउनलोड

This post was last modified on December 12, 2019 2:10 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022