सपा एमएलसी वीरेन्द्र गुर्जर भाजपा में शामिल

Follow न्यूज्ड On  

लखनऊ, 30 मार्च (आईएएनएस)| समाजवादी पार्टी (सपा) के विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) चौधरी वीरेन्द्र सिंह शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्रनाथ पांडेय और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।

इस मौके पर शामली के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनीष चौहान व कांधला ब्लॉक प्रमुख हरेंद्र चौहान ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गुर्जर समाज में सबसे प्रतिष्ठित एवं कद्दावर नेता चौधरी वीरेन्द्र सिंह गुर्जर के समाजवादी पार्टी को छोड़कर भाजपा में शामिल होने पर वह उनका हृदय से स्वागत करते हैं। वीरेंद्र सिंह के परिवार की अखिल भारतीय स्तर पर अपनी एक प्रतिष्ठा है।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में कैराना, बिजनौर, गौतमबुद्धनगर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, अमरोहा, गाजियाबाद और बुलंदशहर गुर्जर बाहुल्य सीटें हैं। इसलिए, भाजपा गुर्जर समुदाय के बड़े नेता वीरेन्द्र सिंह के सहारे कैराना में सपा को घेरने की तैयारी में है। उपचुनाव में यह सीट भाजपा हार गई थी।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022