सपा काल में उप्र के प्राधिकरणों पर गुंडों का रहता था कब्जा : स्वतंत्र देव सिंह

Follow न्यूज्ड On  

भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी के शासनकाल में प्राधिकरणों में गुंडे, बदमाशों का कब्जा रहता था। उन्होंने सपा को वंशवाद की पार्टी बताया।

स्वतंत्र देव सोमवार को कानपुर में कैबिनेट मंत्री सतीश महाना की बहू कमलरानी वरुण के निधन पर सांत्वना व्यक्त करने आए थे। उन्होंने कहा कि सपा जब तक सत्ता में रही, लूटमारी, अवैध कब्जे, भ्रष्टाचार होता रहा। सपा के शासन में प्राधिकरणों में गुंडे, बदमाशों का कब्जा रहता था। सपा के शासन में सपा समर्थक किसी को पीट देते थे तो रिपार्ट दर्ज नहीं होती थी। कन्नौज तक में रिपोर्ट नहीं लिखी जाती थी। योगी सरकार ने भ्रष्टाचारियों और गुंडों पर लगाम लगा रखी है, यही वजह है कि विपक्षी परेशान होकर बकवास कर रहे हैं।

किसानों के लिए सदन में पारित हुए बिल को लेकर उठे बवाल पर उन्होंने कहा कि इस बिल के माध्यम से किसान अपने उत्पाद को मनचाहे तरीके से बिना बिचौलियों के बेच सकेंगे। इसमें लोगों की दलाली खत्म हो जाएगी, इसीलिए विरोध हो रहा है।

उन्होंने कहा कि घाटमपुर समेत प्रदेश की सभी आठ विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा व केशव प्रसाद मौर्य दौरा करेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि उपचुनाव के लिए संगठनात्मक रचना बना दी गई है। सभी आठों विधानसभा सीटों के लिए प्रदेश के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री भी इन विधानसभा क्षेत्रों में प्रवास करेंगे। घाटमपुर समेत सभी जगह पर टीम बना दी गई है जो अब से लेकर चुनाव तक सबकुछ देखेगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय कमेटी का भी जल्द गठन किया जाएगा।

कानपुर में सुनील यादव व संजीत यादव हत्याकांड के बारे में उन्होंने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है, क्षेत्रीय अध्यक्ष से जानकारी लेंगे।

–आईएएनएस

This post was last modified on September 22, 2020 11:00 AM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022