पिता की सीट से अखिलेश लड़ेंगे चुनाव, स्टार प्रचारकों में मुलायम का नाम नदारद

Follow न्यूज्ड On  

लखनऊ। समाजवादी पार्टी(सपा) ने रविवार को आजमगढ़ और रामपुर सीट से प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। आजमगढ़ से इस बार सपा मुखिया अखिलेश यादव खुद चुनाव लड़ेंगे। वह सपा-बसपा और आरएलडी गठबंधन के उम्मीदवार होंगे। वहीं सपा के कद्दावर नेता आजम खान को रामपुर से प्रत्याशी बनाया गया है। आजमगढ़ से अभी समाजवादी पार्टी के संरक्षक और अखिलेश यादव के पिता मुलायम सिंह यादव सांसद हैं।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आजमगढ़ से चुनाव लड़ने के पहले ही संकेत दे दिए थे।

गौरतलब है कि अखिलेश ने कुछ दिन पहले ही कहा था, “अगर आजमगढ़ की जनता चाहेगी तो मैं वहां से चुनाव लड़ूंगा।”

चौथी बार लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे अखिलेश

अखिलेश यादव ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत 2000 में की थी। 27 साल की उम्र में वह कन्नौज से लोकसभा सांसद चुने गए थे। अखिलेश यादव ने 2004 के और 2009 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की थी। वह लगातार तीन बार सांसद रहे हैं। अखिलेश चौथी बार लोकसभा का चुनाव लड़ने जा रहे हैं। वहीं मुलायम सिंह यादव इस बार मैनपुरी संसदीय सीट से लड़ेंगे। मैनपुरी से इस समय सपा के ही तेज प्रताप यादव सांसद हैं।

2014 के लोकसभा चुनाव में सपा को 35 प्रतिशत से ज्यादा मत मिले थे। जबकि बीएसपी को 27.75 प्रतिशत वोट मिले थे। वहीं, बीजेपी प्रत्याशी ने 28.85 प्रतिशत वोट हासिल किए थे। इस चुनाव में सपा और बसपा साथ लड़ रहे हैं। दोनों पार्टियों के 2014 के वोट प्रतिशत को मिला दिया जाए तो यह आंकड़ा 63 प्रतिशत के आसपास पहुंचता है। यानी बीजेपी को 2014 में मिले वोटों से लगभग दो गुना से ज्यादा।

सपा ने घोषित की स्टार प्रचारकों की सूची

इसके अलावा समाजवादी पार्टी (सपा) ने रविवार को लोकसभा चुनाव के लिए अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इसमें पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव को जगह नहीं दी गई है। जबकि मैनपुरी से तेजप्रताप का टिकट काटने के बाद भी उन्हें स्टार प्रचारक की सूची में रखा गया है।

सपा की स्टार प्रचारकों की सूची में अखिलेश यादव, डिंपल यादव, जया बच्चन, राम गोपाल यादव, राजेंद्र चौधरी, आजम खान, रामगोविंद चौधरी, अहमद हसन, सुरेन्द्र नागर, तेजप्रताप यादव, जावेद अली, विशम्भर निषाद, नरेश उत्तम, मनोज पारस, महबूब अली, राजपाल कश्यप, शाहिद मंजूर, संजय लाठर समेत 40 लोगों को शामिल किया गया है।

This post was last modified on March 24, 2019 12:35 PM

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022