सपा ने 6 उम्मीदवारों की सूची जारी की, मैनपुरी से चुनाव लड़ेंगे मुलायम

Follow न्यूज्ड On  

लखनऊ, 8 मार्च (आईएएनएस)| समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव मैनपुरी से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। पार्टी ने शुक्रवार को यह घोषणा की। पार्टी द्वारा जारी सूची में, सपा के प्रधान महासचिव रामगोपाल यादव ने पांच अन्य लोकसभा उम्मीदवारों के नाम भी घोषित किए।

सपा के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के चचेरे भाई धर्मेद्र यादव फिर से बदायूं से लड़ेंगे, वहीं यादव परिवार के एक अन्य सदस्य अक्षय यादव को फिरोजाबाद से उतारा गया है।

यादव परिवार के गृहनगर इटावा से कमलेश कठेरिया लोकसभा प्रत्याशी बनाई गईं हैं, वहीं रॉबर्ट्सगंज से भाईलाल कॉल को उम्मीदवार बनाया गया है। शब्बीर बाल्मीकि बहराइच से चुनाव लड़ेंगे।

सपा लोकसभा चुनाव मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के साथ गठबंधन कर लड़ रही है।

गठबंधन के तहत सपा 37 सीटों पर, रालोद तीन और बसपा 38 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। दो सीटें- अमेठी और रायबरेली कांग्रेस के लिए छोड़ दी गई हैं।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022