सपा नेता नीरज शेखर भाजपा में शामिल

Follow न्यूज्ड On  

 नई दिल्ली, 16 जुलाई (आईएएनएस)| समाजवादी पार्टी (सपा) छोड़ने के एक दिन बाद ही मंगलवार को नीरज शेखर ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया।

 शेखर, पार्टी महासचिव भूपेंद्र यादव और अनिल जैन की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए। इसके बाद उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। शेखर ने सोमवार शाम को गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात की थी। सुबह उन्हें संसद में वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ भी देखा गया था।

पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेटे, नीरज शेखर ने सोमवार को राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया था। सूत्रों का कहना है कि भाजपा उन्हें उत्तर प्रदेश से राज्यसभा भेज सकती है।

राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू ने नीरज शेखर के इस्तीफे की घोषणा की, जिसे सदन में स्वीकार कर लिया गया। उन्होंने अपने राज्यसभा कार्यकाल के खत्म होने के एक साल पहले इस्तीफा दिया।

उनके इस्तीफे के बाद, इस सीट पर ऊपरी सदन में नए सिरे से चुनाव होगा। उत्तर प्रदेश में प्रचंड बहुमत के साथ आई भाजपा इस सीट को आसानी से जीतकर राज्यसभा में मजबूत स्थिति बनाने की कोशिश करेगी, जहां राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन अभी भी अल्पमत में है।

सूत्रों ने कहा कि नीरज शेखर लोकसभा चुनाव के दौरान अपने परिवार की पारंपरिक सीट बलिया से टिकट नहीं दिए जाने के बाद समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव से नाराज थे। उन्होंने 2007 और 2009 में सीट जीती थी, लेकिन 2014 में हार गए, जिसके बाद सपा ने उन्हें राज्यसभा भेज दिया।

उनके इस्तीफे के साथ, राज्यसभा में सपा के पास केवल नौ सांसद ही बचे हैं।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022