खेल मंत्रालय ने दिवंगत फुटबाल खिलाड़ी के परिवार को दी पांच लाख रुपये की मदद

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 6 नवंबर (आईएएनएस)। खेल मंत्रालय ने शुक्रवार को मणिपुर के दिवंगत फुटबाल खिलाड़ी मनीटोम्बी सिंह के परिवार को आर्थिक मदद करते हुए पांच लाख रुपये देने की घोषणा की है।

मंत्रालय ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी।

इसी साल अगस्त में मनीटोम्बी का निधन हो गया था। वह अपने परिवार में कमाने वाले इकलौते खिलाड़ी थे। वह अपने पीछे पत्नी और बेटा छोड़ गए।

मंत्रालय ने बयान में कहा, पंडीत दीनदयाल उपाध्याय नेशनल वेलफेयर फंड से पांच लाख रुपये की मदद मनीटोम्बी के परिवार को दी जाती है।

खेल मंत्री किरण रिजिजू ने कहा, मनीटोम्बी ने भारतीय फुटबाल में अहम योगदान दिया है। वह मणिपुर के कोच भी रह चुके हैं। उनका निधन खेल समुदाय का नुकसान था।

उन्होंने कहा, जब हमें पता चला कि उनका परिवार उनके निधन के बाद आर्थिक तौर पर परेशान है तो हमने सोचा कि उनका समर्थन करना हमारा फर्ज है। यह सरकार की प्राथमिकता है कि वह मौजूदा और पूर्व खिलाड़ियों का साथ दे साथ ही उन प्रशिक्षकों, खेल प्रशासकों, सपोर्ट स्टाफ का भी जिन्होंने अपना जीवन खेल को समर्पित किया।

–आईएएनएस

एकेयू/एएनएम

This post was last modified on November 7, 2020 9:21 AM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022