सत्ता में आने पर राफेल सौदे की करेंगे जांच: कांग्रेस

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली | कांग्रेस ने मंगलवार को वादा किया कि अगर पार्टी सत्ता में आई तो वह 36 राफेल लड़ाकू विमान खरीद के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीत राजग सरकार द्वारा दसॉ एविएशन के साथ किए गए विवादास्पद सौदे की जांच कराएगी।

पार्टी घोषणापत्र में कहा गया, “कांग्रेस बिना भेदभाव के भ्रष्टाचार-रोधी कानून को लागू करेगी।”

घोषणापत्र में कहा गया कि पार्टी बीते पांच वर्षो में भाजपा सरकार द्वारा किए गए सौदों, विशेषकर राफेल सौदे की जांच कराएगी।

इससे पहले, पार्टी घोषणापत्र समिति के सदस्य बालचंद्र मुंगेकर ने संवाददाताओं को बताया कि पार्टी के सत्ता में आने के बाद पहले दिन ही राफेल सौदे की जांच शुरू कर दी जाएगी।

पार्टी ने यह भी वादा किया कि विजय माल्या, नीरव मोदी और मेहुल चोकसी जैसे उद्योगपतियों व भगोड़ों ने किन हालात में देश छोड़ा, उन्हें भागने में किन लोगों ने मदद की, इसकी भी जांच कराई जाएगी।

पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी, संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सहित शीर्ष कांग्रेस नेताओं द्वारा संयुक्त रूप से जारी घोषणापत्र में कहा गया, “कांग्रेस इस बात की भी जांच कराएगी कि घोटालेबाजों को किन हालात में देश छोड़ने की इजाजत दी गई। पार्टी उन्हें वापस लाने व उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के लिए कदम उठाना भी सुनिश्चित करेगी।”


कांग्रेस का घोषणापत्र: धारा-370, AFSPA और कश्मीर मसले पर क्या हैं कांग्रेस के विचार, पढ़ें यहां

कांग्रेस घोषणापत्र में काम, दाम, शान, सुशासन, स्वाभिमान व सम्मान पर जोर

This post was last modified on April 2, 2019 6:03 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022