सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय आईआईटी-बॉम्बे की मदद से गेमिंग सेंटर बनाएगा

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 28 फरवरी (आईएएनएस)। दुनिया में भारतीय खिलौनों का डंका बजाने के लिए सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने एक बड़ी पहल की है। आईआईटी-बॉम्बे के सहयोग से सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय गेमिंग सेंटर बनाने जा रहा है। यह सेंटर खेलों के विकास के लिए कई अहम योजनाओं और कोर्स का संचालन करेगा।

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने रविवार को एक गेम डिजाइनिंग कम्पिटीशन के प्रतिभागियों को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए यह अहम जानकारी दी है।

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कहा, भारत खेलों का एक ऐतिहासिक केंद्र है। भारत को एक प्रमुख खिलौना निर्माता बनाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी का संकल्प उनकी दूरदृष्टि का परिचायक है। उनके इस सपने को हर भारतीय नागरिक साकार करेगा।

प्रकाश जावडेकर ने बताया कि इसी सिलसिले में आईआईटी बॉम्बे के सहयोग से मिनिस्ट्री ऑफ इन्फॉर्मेशन एवं ब्रॉडकास्टिंग एक गेमिंग सेंटर बनाने जा रही है, जहां वीएफएक्स, गेमिंग एवं एनिमेशन जैसे विषयों पर विभिन्न कोर्स जल्द ही शुरू होंगे और इसी के साथ-साथ एक सेंटर भी बनाया जाएगा, जहां से खेलों के विकास के लिए कई योजनाओं का संचालन किया जाएगा।

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने कहा कि भारत के समृद्ध सांस्कृतिक इतिहास में कई प्रकार के खिलौनों का वर्णन है, भारत की इस सांस्कृतिक विरासत का पुनरुत्थान होगा और पूरे विश्व में भारतीय खिलौनों का डंका बजेगा।

उन्होंने कहा कि आज के आधुनिक उपकरणों, जैसे कि मोबाइल फोन में खेले जाने वाले खेलों से बच्चों में कई प्रकार के दुर्भावनाएं उत्पन्न होने की संभावनाएं हैं, जो बच्चों के प्रभावशाली मन पर छाप छोड़ने की क्षमता रखते हैं। इसकी जगह हम वीएफएक्स एवं अन्य आधुनिक तकनीकों के इस्तेमाल से भारतीय मूल्यों पर आधारित वीडियो गेम्स विकसित कर सकते हैं, क्योंकि भारतीय मूल्य, मानवता के मूल्य हैं।

–आईएएनएस

एनएनएम/एसजीके

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022