सउदी अरब, इटली सहित कई देशों की जेलों में बंद हैं 7 हजार से अधिक भारतीय

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 5 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने दुनिया के तमाम देशों में विभिन्न अपराधों में बंद भारतीयों की संख्या की जानकारी राज्यसभा में दी है। विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन ने एक अतारांकित सवाल के जवाब में बताया कि विदेशों की जेल में कुल 7,139 भारतीय बंद हैं। जिन्हें कानूनी से लेकर अन्य तरह की सहायता दूतावासों के माध्यम से सरकार उपलब्ध करा रही है।

दरअसल, भाजपा के राजस्थान से राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने पाकिस्तान, खाड़ी देशों सहित विभिन्न देशों की जेलों में बंद भारतीयों के बारे में जानकारी मांगी थी। यह भी पूछा था कि कैदियों को सरकार की तरफ से किस तरह की सहायता उपलब्ध कराई जा रही है?

मुरलीधरन ने बताया कि 31 दिसंबर 2020 तक की स्थिति के अनुसार विदेशी जेलों में भारतीय कैदियों की संख्या 7,139 है। इनमें सर्वाधिक 1,599 भारतीय सऊदी अरब की जेलों में बंद हैं। इसी तरह अमेरिका में 265, संयुक्त अरब अमीरात में 898, कतर में 411, नेपाल में 886, कुवैत में 536, इटली में 221 लोग बंद हैं। पाकिस्तान की जेलों में भी 62 भारतीय बंद हैं।

विदेश राज्य मंत्री ने बताया कि कई देशों में मजबूत प्राइवेसी नियमों के कारण कैदियों के संबंध में तब तक कोई जानकारी नहीं दी जाती, जब तक संबंधित व्यक्ति सहमति नहीं देता। मंत्री ने बताया कि विदेश स्थित भारतीय मिशन सतर्क रहते हैं और स्थानीय कानूनों के उल्लंघन के कारण विदेशी जेलों में बंद भारतीयों की निगरानी करते हैं। उन्हें कानूनी सहायता प्रदान की जाती है। विदेशों में स्थित भारतीय मिशन और केंद्र वकीलों का एक स्थानीय पैनल भी रखते हैं। इसके अलावा सरकार भारतीय कैदियों की सजा माफी कम कराने की भी कोशिशें करती है।

–आईएएनएस

एनएनएम-एसकेपी

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022