बढ़ते वज़न से हैं परेशान, ये 5 फल करेंगे प्राकृतिक रूप से वज़न कम

Follow न्यूज्ड On  

वज़न बढ़ना एक बड़ी समस्या है। लगातार बढ़ता वज़न कई छोटी परेशानियों के साथ बड़ी बिमारियों का कारण भी बनता है। अगर वज़न को सही समय पर नियंत्रित न किया जाए तो आगे चल आप कई गम्भीर बिमारियों का शिकार हो सकते हैं।

लेकिन देखा गया है कि लगातार बढ़ते वजन को नियंत्रित करना अक्सर आसान नहीं होता। लोग वज़न काम करने के लिए एक्सरसाइज़ और व्यायाम की बजाए आसान तरीके तलाशते हैं। बढ़ते वज़न और मोटापे को लेकर परेशान लोग अक्सर इससे छुटकारा पाने के लिए दवाइयों का सेवन करते हैं और कईं लोग सर्जरी का भी सहारा लेते हैं, जो आगे चल उनके लिए हानिकारक साबित होते हैं।

जल्दी से स्लिम बॉडी पाने की चाहत रखने वाले लोग दवाइयों और सर्जरी का सहारा ले लेते हैं और भूल जाते हैं कि वज़न कम करने के ये तरीके जितने आसान दिखते हैं उतने ही ज़्यादा इनके साइड इफेक्ट्स होते हैं। मोटाप् बढ़ने की कईं वजह हो सकती हैं, लेकिन ऐसे में इसे कंट्रोल करना आसान नहीं होता। अगर आप भी मोटापे से परेशान है और बिना किसी साइड इफेक्ट के प्राकृतिक तरीके से इससे छुटकारा पाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको संयम बरतने की ज़रुरत है, क्योंकि ये प्राकृतिक तरीके असर करने में समय ज़रूर लेते हैं लेकिन इनके कोई साइड इफेक्ट्स नहीं होते।

तो क्या हैं लगातार बढ़ते वज़न को कम करने का प्राकृतिक तरीका? बढ़ते हुए वजन को संतुलित आहार और डायट में कुछ फलों को शामिल करके भी कम किया जा सकता हैं। तो आइये आपको बताते हैं ऐसे ही 5 फल जो कम समय में बिना किसी साइड इफेक्ट्स के वजन कंट्रोल करने में आपकी काफी मदद कर सकते हैं।

सेब

सेब वज़न कंट्रोल करने में काफी मददगार साबित होता है। सेब में ऐसे कई औषधीय गुण पाए जाते हैं जो बीमारियों से शरीर की रक्षा करते हैं। इसके सेवन से मोटापा बढ़ने का खतरा काफी काम हो जाता है। आप सेब को सीधे खा सकते हैं या फिर सलाद के रूप में इसका सेवन कर सकते हैं। सेब का जूस भी काफी फायदेमंद साबित होता है।

संतरा

मोटापा कम करने के लिए संतरा एक अच्छे प्राकृतिक उपाय के रूप में काम करता है। संतरा फाइबर युक्त होता है जो पाचन क्रिया को ठीक रखता है। अपने डेली डायट में संतरे को शामिल करके बढ़े हुए वजन को कम किया जा सकता है। आप चाहें तो इसे पूरा भी खा सकते हैं या फिर इसका जूस पी सकते हैं।

अमरूद

अमरुद जितना स्वादिष्ट होता है, सेहत के लिए उतना फायदेमंद भी। अमरुद एक ठंडा फल है जो पेट की बीमारियों को दूर कर मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाता है। इसमें मौजूद न्यूट्रीएंट्स वज़न कंट्रोल करने में काफी सहायक साबित होते हैं। अगर आप अपने शरीर के बढ़ते हुए वजन को कंट्रोल करना चाहते हैं तो अपने डायट में अमरूद को जरूर शामिल करें।

अनार

अनार स्वाद और गुणों से भरपूर होता है। अनार में कईं पोषक तत्व पाए जाते हैं, जिससे खून में हीमोग्लोबिन की कमी की समस्या दूर होती है। एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर अनार को वजन कम करने में भी लाभदायक साबित होता है।

अनानास

गर्मी के दिनों में अनानास का जूस काफी फायदेमंद होता है। इसके अलावा अगर आप अपने मोटापे को कम करना चाहते हैं तो आपको अनानास का सेवन जरूर करें। स्वादिष्ट अनानास को आप सलाद या जूस के रूप में खा सकते हैं।

तो अगर आप भी बढ़ते वज़न की समस्या से परेशां हैं तो इन फलों का सेवन करें। ये फल वज़न कम करने के साथ- साथ शरीर को और बीमारियों से भी बचत हैं। दी गयी जानकारी और डॉक्टर की सालाह से आप भी प्राकृतिक तरीके से अपना बढ़ता वज़न कंट्रोल कर सकते हैं।

This post was last modified on April 19, 2019 4:57 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022