झारखंड: सुखदेव भगत को लोहरदगा से मिला ‘कमल’ सिंबल, बीजेपी-आजसू की दोस्ती टूटनी लगभग तय

Follow न्यूज्ड On  

झारखंड (Jharkhand) में भाजपा-आजसू (BJP-AJSU) गठबंधन के बीच बढ़ती दरार के बीच बीजेपी (BJP) ने सुखदेव भगत (Sukhdeo Bhagat) को लोहरदगा सीट (Lohardaga Seat) से अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। सुखदेव भगत बुधवार को ही लोहरदगा विधानसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल किया। रिपोर्ट के मुताबिक, बीजेपी आलाकमान के निर्देश पर पार्टी की प्रदेश इकाई ने रात 1 बजे सुखदेव भगत को ये सूचना दी।

कांग्रेस से नाता तोड़कर बीजेपी में शामिल हुए सुखदेव भगत को पार्टी सिम्बल के लिए रांची बुलाया गया। सूचना मिलते ही सुखदेव रांची के लिए रवाना हो गए और सिम्बल लेकर वापस लोहरदगा वापस लौट आए। सुखदेव भगत के प्रत्याशी बनाए जाने के साथ ही यह लगभग तय हो गया है कि भाजपा और आजसू की राहें जुदा हो गई हैं।

नामांकन के समय सुखदेव भगत के साथ भाजपा नेता ओम प्रकाश सिंह, श्रीचंद प्रजापति, भाजपा जिलाध्यक्ष राजमोहन राम और सामेला भगत मौजूद थे। अपने कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा प्रत्याशी सुखदेव भगत एसडीओ कार्यालय स्थित निर्वाचन कार्यालय पहुंचकर निर्वाची पदाधिकारी-सह-अनुमंडल पदाधिकारी ज्योति झा के सामने नामांकन पत्र दाखिल किया।

प्रशासनिक अधिकारी से लेकर झारखंड की राजनीति में बड़ा चेहरा बनने तक, कुछ ऐसा रहा सुखदेव भगत का सफर

नामांकन दाखिल करने के बाद सुखदेव भगत ने कहा कि लोहरदगा में विकास को लेकर चुनाव लड़ रहे हैं। इस बार भी उनके लिए आम जनता का विकास ही सबसे बड़ा मुद्दा है। यहां के लोगों ने हमेशा उन्हें प्यार दिया है। यहां सबको साथ लेकर संपूर्ण विकास करना ही उनका उद्देश्य है। अब वह लोहरदगा के हर व्यक्ति के लिए प्रत्याशी हैं, सबके समर्थन से वह रिकॉर्ड बहुमत से जीत हासिल करेंगे।

आपको बता दें कि 2014 के चुनाव में लोहरदगा सीट से आजसू के कमल किशोर भगत ने सुखदेव भगत को हरा दिया था। हालाँकि एक आपराधिक मामले में 7 साल जेल की सजा होने के बाद कमल किशोर भगत की विधानसभा सदस्यता रद्द हो गई। जिसके बाद 2015 में इस सीट पर उपचुनाव हुए और इसमें सुखदेव भगत विजयी रहे थे। बीजेपी के साथ गठबंधन में रही आजसू ने लोहरदगा सीट पर अपना दावा किया था, लेकिन बीजेपी ने सुखदेव भगत को टिकट देकर आजसू को झटका दिया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, लोहरदगा के साथ-साथ हुसैनाबाद सीट के लिए भी भाजपा बुधवार को नामांकन दाखिल करेगी। भाजपा ने पहली सूची में 52 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी थी। सुखदेव भगत को मिलाकर 53 प्रत्याशी के नाम बाहर आ चुके हैं। 81 सीटों वाले झारखंड विधानसभा के लिए पार्टी ने अभी तक बाकी बचे उम्मीदवारों का ऐलान नहीं किया है।


झारखंड में भाजपा-आजसू की 19 साल पुरानी दोस्ती में दरार!

झारखंड: पार्टी ने काटा टिकट तो आजसू में शामिल हुए बीजेपी के चीफ व्हिप

झारखंड विधानसभा चुनाव: सीट बंटवारे में महाराष्ट्र जैसा खतरा मोल नहीं लेना चाहती भाजपा

झारखंड: 50 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी लोजपा, जारी किए 5 उम्मीदवारों के नाम

This post was last modified on November 13, 2019 12:35 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022