छत्तीसगढ़: सुकमा में नक्सली-पुलिस मुठभेड़ में 17 जवान शहीद, 14 घायल

Follow न्यूज्ड On  

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षा बल के जवानों और नक्सलियों के बीच शनिवार को हुई मुठभेड़ में 17 जवान शहीद हो गए। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री टी.एस.सिंहदेव ने जवानों के शहीद होने की पुष्टि की है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार की दोपहर को लगभग ढाई बजे चिंतागुफा थाना क्षेत्र में निमपा के जंगल में पुलिस बल सर्चिग पर निकला था। इस दल में डिस्टिक्ट रिजर्व गार्ड (ंडीआरपी) और एसटीएफ के जवान थे। तभी जंगल में घात लगाए बैठे नक्सलियों ने सुरक्षा जवानों पर हमला बोल दिया। दोनों ओर से गोलीबारी का दौर शनिवार की रात तक जारी रहा। रात को 13 जवानों के लापता होने की पुष्टि की गई थी।

राज्य के मंत्री सिंहदेव ने रविवार को संवाददाताओं से चर्चा करते हुए 17 जवानों के शहीद होने की पुष्टि की है।

इससे पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रविवार को संवाददाताओं से चर्चा करते हुए, 17 जवानों के लापता होने की पुष्टि की थी। बाद में इन सभी जवानों की शहादत की पुष्टि हुई।

उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के हमले का जवाब दिया। सूत्रों से पता चला है कि नक्स्ली बड़े पैमाने पर आधुनिक हथियार भी लूट कर ले गए हैं।

वहीं मुठभेड़ में घायल हुए 14 जवानों का रायपुर के अस्पताल में इलाज जारी है। इनमें से दो की हाल गंभीर बनी हुई है। इन घायलों को देखने मुख्यमंत्री बघेल रामकृष्ण केयर अस्पताल पहुंचे।

This post was last modified on March 22, 2020 4:24 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022