Suniel Shetty Birthday: एक्टर नहीं क्रिकेटर बनना चाहते थे सुनील शेट्टी, फिल्मों के अलावा है करोड़ों का कारोबार

Follow न्यूज्ड On  

Suniel Shetty Birthday: बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी (Sunil Shetty) अपना 59वां जन्मदिन मना रहे हैं। फिल्म इंडस्ट्री में ‘अन्ना’ के नाम से मशहूर सुनील शेट्टी का जन्म 11 अगस्त 1961 को कर्नाटक के मैसूर में हुआ। फिल्मों के अलावा सुनील शेट्टी का होटल इंडस्ट्री में भी बड़ा नाम है। आइये सुनील शेट्टी के जन्मदिन पर जानते हैं बॉलीवुड अभिनेता से जुड़ी कुछ खास बातें:

1992 में आई पहली फिल्म

सुनील शेट्टी का पूरा नाम सुनील वीरप्पा शेट्टी है। सुनील शेट्टी ने अपने करियर की शुरूआत साल 1992 में फिल्म ‘बलवान’ से की थी। इस फिल्म में उनके साथ दिव्या भारती भी थीं। फिल्म में सुनील शेट्टी के अभिनय को सराहा गया। इस फिल्म के जरिए वो एक एक्शन हीरो के तौर पर उभरे। साल 1994 में आई फिल्म ‘मोहरा’ और ‘दिलवाले’ उनके करियर को अलग मुकाम पर लेकर गई। इसके बाद सुनील शेट्टी ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया और हर तरह के किरदार निभाए।

कुछ ऐसी थी लव लाइफ

सुनील शेट्टी की लव-लाइफ की बात करें तो साल 1997 में आई सुपरहिट फिल्म ‘भाई’ में सुनील शेट्टी और एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे लीड रोल में थे। कहा जाता है की इस फिल्म के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गई थीं। दोनों सितारों के बीच नजदीकियां इतनी बढ़ी की सोनाली ने सुनील को शादी के लिए प्रपोज कर डाला और सुनील ने इस बात के लिए हामी भी भर दी, लेकिन दोनों की शादी हो ना सकी। दरअसल, सुनील पहले से ही शादीशुदा थे जिसकी वजह से बाद में सुनील को अपना फैसला बदलना पड़ा। सोनाली ने दुखी मन से साल 2002 में गोल्डी बहल से शादी कर ली।

क्रिकेटर बनाना चाहते थे सुनील शेट्टी

अपने करियर में सुनील शेट्टी ने अबतक 120 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है, जिसमें दिलवाले, अंत, गोपी किशन, कृष्णा, रक्षक, बॉर्डर, भाई, हेराफेरी जैसी शानदार फ़िल्में शामिल हैं। हालाँकि, बहुत कम लोग ही जानते हैं कि सुनील असल में एक्टर नहीं बल्कि क्रिकेटर बनना चाहते थे। लेकिन किस्मत ने उन्हें एक्टिंग की दुनिया की ओर मोड़ दिया। वह सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए देखे जा सकते हैं।

बड़े कारोबार के हैं मालिक

अभिनय की दुनिया में आगे बढ़ते हुए सुनील फिल्म निर्माता भी बने और कुछ दूसरे व्यापारों में भी अपना हाथ आजमाया। अपनी मेहनत से सुनील शेट्टी ने करोड़ों की प्रॉपर्टी खड़ी की है। सुनील शेट्टी के कई रेस्टोरेंट और नाइट क्लब के मालिक है। बताया जाता है कि सुनील शेट्टी (Sunil Shetty) हर साल सैकड़ों करोड़ रुपए कमाते है। वहीं उनकी पत्नी माना शेट्टी की इंटीरियर डिजाइनिंग और आर्किटेक्चर कंपनी है। इसके अलावा, माना शेट्टी ‘सेव द चिल्ड्रन इंडिया’ के नाम से एनजीओ भी चलाती हैं। उनका एक होम डिकोर स्टोर भी है। माना सुनील शेट्टी के साथ बिजनेस मैनेजर भी है। सूत्रों की मानें तो सुनील शेट्टी की प्रॉपर्टी 75 करोड़ के करीब है।

सुनील और मोना के दो बच्चे अहान और आथिया शेट्टी हैं। आथिया शेट्टी फिल्म ‘हीरो’ से एक्टर सूरज पंचोली के साथ बॉलीवुड में डेब्यू कर चुकी हैं। वहीं, सुनील के बेटे अहान भी अपनी पहली फिल्म की तैयारियों में लगे हुए हैं। भले ही सुनील शेट्टी चुनिंदा फिल्मों में ही नज़र आते हैं, लेकिन आज भी उनके चाहने वालों की संख्या में कोई कमी नहीं आई है।


खुद को साबित करने के लिए स्वयं किए अपने स्टंट : सुनील शेट्टी

अपनी उम्र के हिसाब से किरदार को निभाना सबसे बेहतर : सुनील शेट्टी

सुनील शेट्टी के बेटे अहान ने अपनी पहली फिल्म की शूटिंग शुरू की

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022