Tamil Nadu: सुप्रीम कोर्ट ने पोंगल पर घोषित किया अवकाश, तमिलनाडु मुख्यमंत्री ने कहा धन्यवाद

Follow न्यूज्ड On  

तमिलनाडु की मुख्यमंत्री के.पलानीस्वामी ने शुक्रवार को 14 और 15 जनवरी, 2021 को पोंगल त्योहार के कारण अवकाश घोषित करने के लिए सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया।

यहां जारी एक बयान में पलानीस्वामी ने तमिल के फसल उत्सव के लिए छुट्टियों की घोषणा करने के लिए सुप्रीम कोर्ट का धन्यवाद किया।

पोंगल त्योहार तमिल माह थाई के पहले दिन बारिश / सूर्य देवता और खेत, जानवरों को धन्यवाद देने के लिए मनाया जाता है।

तमिलों के लिए पोंगल उत्सव चार दिनों का होता है, पहला दिन भोगी होता है, इस दिन लोग अपने पुराने कपड़े, चटाई और अन्य सामान जलाते हैं। घरों को नया रूप दिया जाता है।

दूसरा दिन तमिल महीने थाई के पहले दिन मनाया जाने वाला मुख्य पोंगल त्योहार होता है।

तीसरे दिन मट्टू पोंगल होता है, जब बैल और गायों को नहलाया जाता है और उनके सींगों को रंगा जाता है और उनकी पूजा की जाती है। ऐसा इसलिए किया जाता है, क्योंकि वे खेतों में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इसके बाद महिलाएं पक्षियों को रंगीन चावल खिलाती हैं और अपने भाइयों के कल्याण के लिए प्रार्थना करती हैं।

राज्य के कुछ हिस्सों में जल्लीकट्टू, जो कि बैलों से जुड़ा खेल है, उसे भी आयोजित किया जाता है।

चौथा दिन कन्नुम पोंगल होता है, इस दिन लोग बाहर जाते हैं और रिश्तेदारों और दोस्तों से मिलते हैं, दर्शनीय स्थलों की यात्रा करते हैं।

–आईएएनस

 

This post was last modified on November 27, 2020 7:13 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022