‘सूरज पे मंगल भारी’ के मराठी लुक से फातिमा सना शेख ने किया प्रभावित

Follow न्यूज्ड On  

मुंबई, 14 फरवरी (आईएएनएस)| ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘दंगल’ में हरियाणा की पहलवान की भूमिका से लोकप्रिय हुई अभिनेत्री फातिमा सना शेख आगामी फिल्म ‘सूरज पे मंगल भारी’ में मराठी महिला के किरदार में नजर आएंगी। उनके सह-कलाकार मनोज वायपेयी ने इंस्टाग्राम पर शुक्रवार को अपनी, फातिमा और सुप्रिया पिलगांवकर के साथ की तस्वीर साझा की।

महाराष्ट्र की लोकप्रिय साड़ी पहने दोनों अभिनेत्रियों के साथ साझा की गई तस्वीर के कैप्शन में अभिनेता ने लिखा, “सूरज पे मंगल भारी की महिलाओं के साथ ट्रेन पर।”

एक सूत्र ने कहा, “फातिमा ने फिल्म के शुरू होने से पहले अपने किरदार में खुद को ढालने के लिए शारीरिक ढंग, हावभाव पर काम किया। फिल्म के लिए उन्होंने खुद में कई बदलाव किए हैं, दर्शकों को उनके किरदार में वास्तविकता का पुट मिलेगा।”

फिल्म के लिए फातिमा को चुने जाने के सवाल पर निर्देशक अभिषेक शर्मा ने कहा, “उनके चरित्र में एक दोहरी शख्सियत है जिसके लिए हमें एक ऐसे अभिनेत्री की आवश्यकता थी जो समान सहजता के साथ रहस्यमय और मुखर भूमिका निभा सके।”

‘सूरज पे मंगल भारी’ एक पारिवारिक कॉमेडी फिल्म है, जो 90 के दशक के मुंबई पर आधारित है। फिल्म में दिलजीत दोसांझ भी हैं। फिल्म को जी स्टूडियोज प्रोड्यूस कर रहा है।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022