सूर्य ग्रहण के दौरान लोगों ने कुरुक्षेत्र में किया पवित्र स्नान

Follow न्यूज्ड On  

चंडीगढ़, 26 दिसंबर (आईएएनएस)| देश और विदेश के विभिन्न भागों से आए हजारों की तादात में श्रद्धालुओं ने सर्द मौसम की परवाह किए बगैर गुरुवार की सुबह सूर्य ग्रहण के दौरान हरियाणा के कुरुक्षेत्र में स्थित ‘सरोवर’ में पवित्र डुबकी ली। अधिकारियों ने इस बात की सूचना दी।

सरकार ने कहा कि इस अवसर पर ब्रह्मसरोवर (भगवान ब्रह्म का तालाब-हिंदू देवता जिन्हें ब्रह्मांड का निर्माता माना जाता है) में डुबकी लगाने के लिए लगभग 15 लाख भक्तों के आने की व्यवस्था की गई थी।

सुबह-सुबह यहां श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी और इस दौरान न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कुरुक्षेत्र को हिंदू महाकाव्य में प्रचलित महाभारत की युद्ध भूमि माना जाता है और इसी के चलते लोग इस स्थान को बेहद पवित्र भी मानते हैं।

इस दिन श्रद्धालुओं की भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए सरकार की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।

लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विशेष बसें और ट्रेनें चलाई गईं।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022