सुशांत की मौत राष्ट्रीय मुद्दा नहीं : अनूप जलोटा

Follow न्यूज्ड On  

मुंबई, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। मशहूर गायक और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्य अनूप जलोटा का कहना है कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत को राष्ट्रीय मुद्दे के रूप में देखा जा रहा है, जबकि यह राष्ट्रीय मुद्दा नहीं है। उन्हें लगता है कि यह मामला लोगों की भावनाओं से जुड़ा है और लोगों को अदालत के फैसले का इंतजार करना चाहिए।

जलोटा ने आईएएनएस से कहा, “सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती के मामले को एक राष्ट्रीय मुद्दे के रूप में पेश किया जा रहा है, जबकि यह राष्ट्रीय मुद्दा नहीं है। यह एक अभिनेता और उनकी प्रेमिका के बारे में है। यह राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा नहीं है, जिसे इतनी प्राथमिकता से उठाया जाए या इसे लेकर सड़कों पर प्रदर्शन किया जाए। यह लोगों की भावना से जुड़ा मामला है।”

भजन सम्राट के रूप में लोकप्रिय जलोटा ने 2004 में भाजपा की सदस्यता ली थी। उन्होंने कहा, “वह (सुशांत सिंह राजपूत) वास्तव में एक अच्छे अभिनेता थे। मैं उनके काम की तारीफ करता हूं, मैं उनसे मिला हूं लेकिन उनकी मौत को राष्ट्रीय मुद्दा नहीं बनाया जाना चाहिए। उन्हें जल्द से जल्द न्याय दिया जाना चाहिए।”

जलोटा ‘बिग बॉस 12’ की अपनी हाउसमेट जसलीन मठारू के साथ फिल्म ‘वो मेरी स्टूडेंट है’ में नजर आएंगे। इसी हफ्ते जलोटा की एक तस्वीर वायरल हुई थी, जिसमें वे शादी का जोड़ा पहने थे। इससे कयास लगने लगे थे कि क्या उन दोनों की शादी होने वाली है या हो गई है। बाद में पता चला कि ये उनकी फिल्म के प्रचार के लिए एक पब्लिसिटी स्टंट था।

–आईएएनएस

एसडीजे/एसजीके

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022