Sushant Singh Rajput Birthday: सुशांत सिंह राजपूत के शानदार फ़िल्में, जानिए उनके ये खास किरदार

Follow न्यूज्ड On  

Sushant Singh Rajput Birthday: सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput Birthday) की 21 जनवरी को पहली बर्थ एनिवर्सरी है। सुशांत का जन्म 21 जनवरी 1986 को बिहार के पटना में हुआ था। यूं तो सुशांत बचपन से इंजीनियर बनने का ख्वाब देखते थे, लेकिन किस्मत ने उन्हें एक्टर बना दिया। बतौर एक्टर वो सफलता की ऊंचाइयों पर थे, पर अचानक उनकी मौत की खबर ने फैंस को जोर का झटका दे दिया।

उनकी मौत की खबर पर किसी को भरोसा नहीं हुआ। 14 जून 2020 को सुशांत का शव उनके कमरे में पंखे से लटका हुआ मिला। इस केस की जांच सीबीआई कर रही है।फिल्मों में उनके कई किरदारों को हमेशा याद किया जाता रहा है। सुशांत सिंह राजपूत का जन्मदिन 21 जनवरी को होता है ऐसे में आज हम आपको उनकी कुछ खास फिल्मों और किरदारों से रूबरू करवाते हैं।

फिल्म- काय पो छे!

सुशांत सिंह राजपूत के करियर की यह बेहद खास फिल्म थी। इस फिल्म से पहले वह एक टीवी कलाकार थे। फिल्म ‘काय पो छे!’ से सुशांत सिंह राजपूत ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। ‘काय पो छे!’ साल 2013 में रिलीज हुई थी। सुशांत की यह फिल्म तीन युवाओं के जीवन पर आधारित थी। इसमें उन्होंने एक ऐसे लड़के का किरदार निभाया किया था जिसका खेल की तरफ में रुझान होता है। इस फिल्म में सुशांत की अभिनय की जमकर तारीफ हुई थीं।

यह फिल्म साल 2013 में आई थी। यह सुशांत सिंह राजपूत की दूसरी फिल्म थी। यह फिल्म पर्दे पर कुछ खास कमाल तो नहीं दिखा पाई थी लेकिन सुशांत के अभिनय को काफी पसंद किया गया था। इस फिल्म में उन्होंने एक रोमांटिक लड़के का किरदार निभाया किया था। फिल्म में वह वाणी कपूर और परिणीति चोपड़ा के साथ रोमांस करते नजर आए थे।

फिल्म- एमएस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी

यह सुशांत सिंह राजपूत के करियर की खास और सबसे बड़ी हिट फिल्म थी। फिल्म ‘एमएस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी’ साल 2016 में आई थी। यह सुशांत के करियर की बेस्ट फिल्मों से एक है। इस फिल्म में उन्होंने भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी का किरदार निभाया था और यह धोनी की बायोपिक थी। इस फिल्म में सुशांत के अभिनय को काफी सराहा गया था। इस मूवी के लिए सुशांत को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के फिल्मफेयर अवॉर्ड के लिए नामित किया गया था।

फिल्म- केदारनाथ

साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म ‘केदारनाथ’ में सुशांत सिंह राजपूत अभिनेत्री सारा अली खान के साथ नजर आए थे। इस फिल्म में सुशांत ने एक मुस्लिम युवक मंसूर खान का किरदार निभाया था। फिल्म में सुशांत की सादगी ने और नेचुरल अभिनय ने सबका दिल जीत लिया था। यह फिल्म केदारनाथ में आई प्राकृतिक आपदा को केंद्र में रखकर बनी है। फिल्म केदारनाथ से सारा अली खान ने अपना फिल्मी करियर शुरू किया था।

फिल्म- छिछोरे

सिनेमाघर में रिलीज होने वाली सुशांत सिंह राजपूत की यह आखिरी फिल्म थी। साल 2019 में रिलीज हुई यह फिल्म पांच दोस्तों की कहानी पर आधारित है जो लूजर होते हुए भी अपनी जिंदगी में सफल होते हैं। फिल्म में सुशांत ने एक पिता का किरदार निभाया था जो अपने बेटे को यह सिखाता है कि जिंदगी में कभी हार नहीं माननी चाहिए। फिल्म में सुशांत के साथ अभिनेत्री श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में नजर आई थीं।

This post was last modified on January 20, 2021 10:09 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022