Sushant Singh Rajput Case: सुशांत सिंह राजपूत खुदकुशी मामले में आए दिन नए खुलासे हो रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई से पूछताछ के दौरान पूर्व हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा ने बताया कि सुशांत अक्सर बहुत रोया करते थे। मिरांडा ने यह भी बताया कि सुशांत कई बार रात में उठ कर हनुमान जी की प्रतिमा को अपने गले लगाते थे।
आपको बता दें कि मिरांडा को बहन प्रियंका और उनके पति सिद्धार्थ ने नौकरी पर रखा था। सैमुअल का काम सुशांत (Sushant Singh Rajput) के स्टाफ को हैंडल करना और उनका हिसाब रखना था। मिरांडा ने सीबीआई को बताया कि एक दिन प्रियंका की सुशांत के घर पर काम करने वाले अब्बास से लड़ाई हो गई थी, जिसके बाद अब्बास ने नौकरी छोड़ दी थी।
इसी दौरान दिपेश ने भी जॉब छोड़ दी थी। सैमुअल ने कहा कि सुशांत का अपनी बहन से झगड़ा हो गया था जिस वजह से प्रियंका और सिद्धार्थ दिल्ली चले गए। सैमुअल के मुताबिक, मई 2019 से रिया चक्रवर्ती का सुशांत के घर काफी आना-जाना शुरू हो गया था। रिया का भाई शौविक और उनके पिता भी सुशांत के घर अक्सर आया करते थे।
इसके बाद रिया ने भी सुशांत के साथ रहना शुरू कर दिया। रिया हफ्ते में एक या दो बार पार्टी रखती थीं ताकि सुशांत को बिजी रख सकें। लेकिन कई बार सुशांत इन पार्टियों में शामिल नहीं होते थे। वो अपने कमरे से बाहर ही नहीं निकलते थे और खुद को कमरे में लॉक कर लिया करते थे। इस दौरान उनके कई बार सिसकते हुए सुना गया था।
मिरांडा ने यह भी बताया कि रिया और कई वर्कर्स ने सुशांत के पुराने घर को भूतिया बताया था। जिसके बाद सुशांत ने पुराने घर को छोड़ बांद्रा शिफ्ट होने का निर्णय लिया था। बांद्रा आने के बाद कई बार सुशांत रात में अपने कमरे से बाहर आ जाते थे और हनुमान की मूर्ति को गले लगाकर कमरे में चले जाते थे।
यह सब उनके यूरोप टूर से लौटने के बाद हुआ था। सुशांत, रिया और शौविक के साथ यूरोप की ट्रिप से वापस लौटे थे। सुशांत अपने आर्थिक पहलुओं को लेकर काफी परेशान रहते थे। कई बार उन्हें लगता था कि बहुत फालतू खर्च हो रहा है। जिसके बाद वे अक्सर मीटिंग बुलाकर अकाउंट्स की डिटेल्स भी खंगालते थे।
मिरांडा ने यह भी बताया कि सुशांत पहले पैसों को लेकर ज्यादा सजग नहीं थे। सैमुअल के मुताबिक सुशांत की पूर्व मैनेजर श्रुति और रिया ने उन्हें वॉटरस्टोन क्लब में जाने की सलाह दी थी। लेकिन वहां भी सुशांत की हेल्थ में कोई खास सुधार नहीं हुआ और वह बहुत बार रोते रहते थे। इस क्लब में सुशांत की बहनें भी उनसे मिलने के लिए आई थीं।
कुछ दिन पहले ही सैमुअल के मरने की खबर भी सोशल मीडिया पर फैली थी, जिसके बाद खुद सैमुअल ने अपने स्वस्थ होने की जानकारी दी थी। इस बारे में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा था, ‘हैलो दोस्तों, सहयोग के लिए शुक्रिया, मैं ठीक हूं और जिंदा हूं। मेरा अकाउंट कोई और इस्तेमाल नहीं कर रहा है’।
नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…
इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…
अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।
पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना
KBC 14 Play Along 23 September, Kaun Banega Crorepati 14, Episode 36: प्रसिद्ध डिजाइनर्स चार्ल्स…
राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…