स्वच्छता सर्वेक्षण में चयनित उप्र के 15 नगर निकायों के प्रतिनिधि होंगे सम्मानित

Follow न्यूज्ड On  

लखनऊ, 5 मार्च (आईएएनएस)| स्वच्छता सर्वेक्षण में इस बार उत्तर प्रदेश के 15 नगर निकायों का चयन हुआ है। चयनित निकायों के प्रतिनिधियों को छह मार्च को दिल्ली में होने वाले कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा।

भारत मिशन (शहरी) के राज्य इकाई के निदेशक अनुराग यादव के अनुसार, केंद्र सरकार की ओर से यह स्वच्छता सर्वेक्षण कराया गया है जिसमें प्रदेश के 15 नगर निकायों का चयन किया गया है।

उन्होंने कहा, “इसमें तीन नगर निगम, गाजियाबाद, झांसी व मथुरा-वृंदावन शामिल हैं। तीन नगर पालिका परिषद गुलावटी (बुलंदशहर), धनौरा (अमरोहा), मुरादनगर (गाजियाबाद) और नौ नगर पंचायतों को शामिल किया गया है जिसमें साहाबाद (हरदोई), नदीगांव व उरई (जालौन), जसराना (फिरोजाबाद), गौरा व बरहज (देवरिया), फतेहपुर चौरासी (उन्नाव), पलियाकलां व मोहम्मदी (खीरी) शामिल किए गए हैं।

उन्होंने बताया, “सभी नगर आयुक्तों को पुरस्कार लेने वाले प्रतिनिधियों के नाम भेजने के निर्देश दिए गए हैं। स्वच्छता सर्वेक्षण में प्रदेश के 652 नगर निकायों समेत देश भर के कुल 4,237 निकायों को शामिल किया गया था। सर्वेक्षण में 64 लाख लोगों के फीडबैक लिए गए हैं।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022