ताजिकिस्तान जेल में दंगा, 32 लोग मारे गए

Follow न्यूज्ड On  

मास्को, 20 मई (आईएएनएस)| ताजिकिस्तान के न्याय मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि 29 कैदियों और तीन जेल प्रहरियों सहित कम से कम 32 लोग दुशांबे के बाहरी इलाके में स्थित जेल में हुए एक दंगे में मारे गए।

एफे न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार रूसी समाचार एजेंसी तास ने ताजिकिस्तान न्याय मंत्रालय के बयान के हवाले से कहा कि दंगे की शुरुआत आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट के कथित सदस्यों ने की।

घटना रविवार को तब शुरू हुई जब कैदियों के एक समूह ने तीन जेल प्रहरियों को पकड़ लिया और उन्हें छुरा घोंप कर मार डाला।

मंत्रालय के अनुसार, इसके बाद समूह ने जेल में बंद कथित तौर पर इस्लामिक स्टेट से जुड़े आठ और सदस्यों को छुड़ा लिया।

इसके बाद सभी ने मिलकर अन्य कैदियों को डराने के लिए पांच और कैदियों को मारा।

कैदियों के समूह ने भागने के लिए कुछ कैदियों को बंधक बना लिया और कुछ को आग के हवाले कर दिया।

बयान में कहा गया है कि ‘कानून के अनुसार’ प्रतिक्रिया संचालन के दौरान समूह के 24 सदस्यों को ‘निष्प्रभावी’ कर दिया गया, जबकि 35 अन्य कैदियों को गिरफ्तार कर बंधकों को मुक्त किया गया।

ताजिकिस्तान के अधिकारियों ने कहा कि जेल में 1,500 कैदी मौजूद हैं, स्थिति नियंत्रण में है।

पिछले साल नवंबर में भी इसी तरह का हमला हुआ था जिसमें 24 कैदियों को इस्लामिक स्टेट के आतंकवादियों ने मार डाला था।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022