तैमूर के नए वीडियो पर लट्टू हुईं दीपिका व आलिया

Follow न्यूज्ड On  

मुंबई, 29 फरवरी (आईएएनएस)| दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट हाल ही में एक ही व्यक्ति के लिए आहें भरतीं और प्यार लुटाती नजर आई हैं। मगर जिन पर, वह रणवीर सिंह या रणबीर कपूर नहीं हैं। ये दोनों बॉलीवुड अदाकारा किसी और के लिए नहीं, बल्कि करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे तैमूर के एक वीडियो पर आहें भरती नजर आईं। तैमूर का यह वीडियो फिलहाल सोशल मीडिया पर काफी चर्चा का विषय बन रहा है और बॉलीवुड की दोनों खूबसूरत बालाओं ने इसे देखकर करीब एक ही तरह की प्रतिक्रिया भी दी है।

दरअसल, यह वीडियो एक शूटिंग सेट का है, जहां करीना कपूर और सैफ अली खान एक विज्ञापन के लिए शूट कर रहे थे। वीडियो को एक हेयर स्टाइलिस्ट द्वारा साझा किया गया है, जिसमें तैमूर हेयर ब्लोअर से खेलते नजर आ रहे हैं और काफी खुश दिख रहे हैं।

इस वीडियो पर दीपिका ने लिखा, ‘चुरा लो इसे’ तो वहीं आलिया ने कमेंट किया, ‘ओह माइ गॉड’। तैमूर का यह वीडियो उनके प्रशंसकों को काफी पसंद आ रहा है।

कुछ भी हो, उत्पाद के मालिक, जिसके लिए करीना और सैफ विज्ञापन फिल्म की शूटिंग कर रहे थे, को प्रसन्न होना चाहिए। क्योंकि विज्ञापन के प्रदर्शित होने से पहले ही तैमूर ने एंडोर्समेंट के लिए पर्याप्त प्रचार किया है!

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान किसी सेलेब्रिटी से कम नहीं हैं। एक बॉलीवुड स्टार की तरह ही फोटोग्राफर्स भी हमेशा तैमूर की फोटो के लिए तैयार रहते हैं और उनके क्यूट अंदाज के कई दीवाने भी हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर तैमूर की तस्वीरें वायरल होती रहती हैं और लोग उसे काफी पसंद करते हैं।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022