तब्लीगी जमात ने तालिबानी जुर्म किया, माफ नहीं किया जा सकता : नकवी

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 1 अप्रैल (आईएएनएस)| केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने दिल्ली के निजामुद्दीन में मनाही के बावजूद तब्लीगी जमात के आयोजन के बाद दो दर्जन कार्यकर्ताओं के कोरोनावायरस की चपेट में आने पर बुधवार को तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। नकवी ने तब्लीगी जमात की तुलना तालिबानी जुर्म से करते हुए कहा कि इसे किसी भी कीमत पर माफ नहीं किया जा सकता। अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, “यह शुद्ध रूप से तब्लीगी जमात का तालिबानी जुर्म है। इन लोगों ने कितने लोगों की जिंदगियों को खतरे में डाला हैए इसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है। जब पूरा देश कोरोना के खिलाफ एकजुट हुआ हैए तब इस तरह के आयोजन को आपराधिक लापरवाही कहा जाएगा। इसे कहीं न कहीं जानबूझकर किया गया है।”

मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, “देश ही नहीं दुनिया की मस्जिदों में नमाजें नहीं हो रही हैं। उमरा नहीं हो रहा है। सभी लोग ईमानदारी से सोशल डिस्टैंसिंग का पालन कर रहे हैं। बावजूद इसके तब्लीगी जमात के लोगों ने सबको आफत में डाला है। इसीलिए इसे हम तालिबानी कृत्य कहते हैं। इन्होंने सबसे ज्यादा उन लोगों का नुकसान किया है, जिनके बीच घूमे हैं। जहां-जहां ये लोग गए, सबको संदेह के घेरे में ला दिए हैं।”

नकवी ने कहा कि जो भी संस्थाएं इस समय सरकार के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन कर रही हैं उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी जरूरी है, क्योंकि कोरोना की चुनौती बहुत बड़ी है।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022