टेक्सास में गोलीबारी में 5 मरे, 21 घायल (लीड-1)

Follow न्यूज्ड On  

ह्यूस्टन, 1 सितम्बर (आईएएनएस)| अमेरिका के टेक्सास प्रांत में एक बंदूकधारी द्वारा भीड़ पर की गई अंधाधुंध गोलीबारी में पांच लोगों की मौत हो गई और 21 लोग घायल हो गए। पुलिस ने कहा कि सुरक्षा अधिकारियों ने हमलावर को भी मार गिराया है। संदिग्ध की उम्र करीब 30 साल बताई जा रही है। संदिग्ध ने शनिवार दोपहर को ओडेसा और मिडलैंड में शॉपिंग सेंटर्स पर दुकानदारों और वाहनों को अपना निशाना बनाया।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, घटना के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए ओडेसा पुलिस के प्रमुख माइकल जर्क ने किसी दूसरे हमलावर की संभावना को खारिज कर दिया, जैसा कि प्रशासन ने पहले चेतावनी दी थी।

इस बीच मिडलैंड में पुलिस विभाग ने अपनी वेबसाइट पर घोषणा करते हुए कहा कि संदिग्ध बंदूकधारी को ओडेसा शहर में सिनर्जी कम्यूनिटी एंटरटेनमेंट सेंटर में मार गिराया गया।

पुलिस ने कहा, “इसकी पुष्टि हो गई है कि हमलावर ओडेसा में सिनर्जी में मार गिराया गया। अब कोई हमलावर नहीं बचा है। सभी एजेंसियां संभावित संदिग्धों की जांच कर रही हैं।”

जर्क ने कहा कि हमले के पीछे संदिग्ध का उद्देश्य अभी तक सामने नहीं आया है, हालांकि मिडलैंड राजमार्ग पर टेक्सास जन सुरक्षा विभाग के दो अधिकारियों द्वारा संदिग्ध के वाहन को रोकने की कोशिश किए जाने के बाद यह घटना शुरू हुई।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, संदिग्ध ने अधिकारियों पर गोलीबारी शुरू कर दी, और वाहन को भगा ले जाने के बाद उसने कई स्थानों पर अन्य लोगों पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद उसने अपना वाहन छोड़ दिया और अमेरिका डाक सेवा की वैन चुरा ली।

ओडेसा के मेडिकल सेंटर हॉस्पिटल ने कहा कि वहां इलाज करा रहे लोगों में दो साल से कम आयु का एक बच्चा भी है। अस्पताल में सात अन्य घायलों की स्थिति गंभीर है।

घायलों में तीन पुलिस अधिकारी भी हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि टेक्सास में गोलीबारी की घटना के बारे में वे लगातार जानकारी ले रहे हैं।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022