तेल टैंकर हमला : संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस का स्वतंत्र जांच का आह्वान

Follow न्यूज्ड On  

संयुक्त राष्ट्र | संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने इसी सप्ताह ओमान की खाड़ी में तेल के दो टैंकरों पर हुए हमलों की स्वतंत्र जांच कराने का आह्वान किया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने न्यूयार्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र प्रमुख के हवाले से कहा, “सच का पता लगना बहुत जरूरी है, और जवाबदेही स्पष्ट होना बहुत जरूरी है।” वे यहां पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि यह सिर्फ तभी हो सकता है जब कोई स्वतंत्र संस्था उन तथ्यों का सत्यापन करे।

हमलों और उनकी जांच से संबंधित एक प्रश्न का जवाब देते हुए संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने कहा, “अंतर्राष्ट्रीय समुदाय में जो भी हो, हम इस संबंध में किसी भी पहल का समर्थन करेंगे, बशर्ते यह स्वतंत्र हो।” गुटेरस ने आगे कहा कि दुनिया खाड़ी में भारी संघर्ष बर्दाश्त नहीं कर सकती।

इससे पहले गुरुवार को ओमान की खाड़ी में तेल के दो टैंकरों पर हमला कर दिया गया था। इनमें से कम से कम एक का संचालन जापानी कंपनी कर रही थी। ये हमले जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे की ईरान यात्रा के बीच हुए हैं। ईरान अमेरिका के साथ जारी अपने तनाव को कम करने के लिए मदद मांग रहा है।

इससे पहले मई में, संयुक्त अरब अमीरात के तट पर भी चार व्यापारिक जहाजों में ऐसी ही तोड़फोड़ की गई थी।


ओमान की खाड़ी में 2 तेल टैंकरों पर हमला, 44 चालक दल को बचाया गया

This post was last modified on June 15, 2019 12:44 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022