तेलंगाना के पहले गृहमंत्री नरसिम्हा रेड्डी का निधन

Follow न्यूज्ड On  

हैदराबाद, 22 अक्टूबर (आईएएनएस) तेलंगाना के पूर्व गृह मंत्री और तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के वरिष्ठ नेता नयनी नरसिम्हा रेड्डी का गुरुवार तड़के एक बीमारी के कारण निधन हो गया। वह 76 वर्ष के थे।

उनके परिवार के सदस्यों ने कहा कि नरसिम्हा रेड्डी ने अपोलो अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह अस्पताल में फेफड़ों के संक्रमण का इलाज करा रहे थे।

कोविड-19 से उबरने के बाद उन्हें स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने कहा कि उनके फेफड़े खराब हो गए थे।

उनका जन्म 12 मई, 1944 को नलगोंडा जिले में हुआ था। उन्होंने 1970 के तेलंगाना आंदोलन में भाग लिया था। साल 2001 में टीआरएस को के. चंद्रशेखर राव द्वारा पुनर्जीवित करने के बाद उन्होंने आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई थी।

उन्होंने अपना राजनीतिक करियर ट्रेड यूनियन लीडर के रूप में शुरू किया था। अविभाजित आंध्र प्रदेश में जनता पार्टी के एक नेता के तौर पर वह हैदराबाद में मुशीराबाद निर्वाचन क्षेत्र से राज्य विधानसभा के लिए तीन बार चुने गए।

नरसिम्हा रेड्डी पहली बार 1978 में विधानसभा के लिए चुने गए थे। उन्हें 1985 में फिर से चुना गया था। साल 2001 में टीआरएस में शामिल होने के बाद उन्हें 2004 में फिर से विधानसभा के लिए चुना गया और उन्होंने वाई. एस. राजशेखर रेड्डी के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार में साल 2004 से 2006 तक तकनीकी शिक्षा मंत्री के रूप में कार्य किया।

साल 2014 में तेलंगाना राज्य के गठन के बाद चंद्रशेखर राव ने उन्हें गृह मंत्री के रूप में अपने मंत्रिमंडल में शामिल किया। बाद में उन्हें विधान परिषद के लिए चुना गया।

हालांकि, 2018 में टीआरएस के सत्ता में बने रहने के बाद नरसिम्हा रेड्डी को कैबिनेट में स्थान नहीं मिला था, तब से वे सक्रिय राजनीति से दूर थे।

मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने नरसिम्हा रेड्डी की मौत पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने तेलंगाना आंदोलन के दौरान और राज्य सरकार में नरसिम्हा रेड्डी के साथ अपने कार्यों व सहयोग को याद किया।

मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और मुख्य सचिव को निर्देश दिया कि वे आधिकारिक सम्मान के साथ दिवंगत नेता के अंतिम संस्कार की व्यवस्था करें।

नरसिम्हा रेड्डी के पार्थिव शरीर को उनके निवास स्थान पर स्थानांतरित कर दिया गया, जहां कई मंत्रियों और टीआरएस नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

–आईएएनएस

एमएनऐ-एसकेपी

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022