तेलंगाना : विश्वेश्वर रेड्डी ने 895 करोड़ की पारिवारिक संपत्ति घोषित की

Follow न्यूज्ड On  

हैदराबाद, 23 मार्च (आईएएनएस)| तेलंगाना की चेवेल्ला लोकसभा सीट से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार कोंडा विश्वेश्वर ने 895 करोड़ रुपये की पारिवारिक संपत्ति की घोषणा की है, जिससे वह दोनों तेलुगू राज्यों में सबसे अमीर राजनेता बन गए हैं। रेड्डी के पास चल संपत्ति के रूप में 223 करोड़ की संपत्ति है, जबकि अपोलो अस्पताल की संयुक्त प्रबंध निदेशक और उनकी पत्नी की चल संपत्ति 613 करोड़ रुपये है। उन पर आश्रित उनके बेटे की चल संपत्ति करीब 20 करोड़ रुपये है।

हालांकि परिवार के किसी भी सदस्य के पास न ही कार है और ना ही कोई वाहन है।

विश्वेश्वर रेड्डी के पास 36 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति भी है जबकि उनकी पत्नी के पास 1.81 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है।

इंजीनियर से राजनेता बने रेड्डी ने शुक्रवार को नामांकन भरने के दौरान अपने और परिवार की संपत्ति की घोषणा की।

2014 में, उन्होंने 528 करोड़ की पारिवारिक संपत्ति की घोषणा की थी।

उन्होंने तब तेलंगाना राष्ट्र समिति के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा था और जीत दर्ज की थी। वह गत दिसंबर विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में शामिल हो गए थे।

आंध्र प्रदेश के कैबिनेट मंत्री पी. नारायण ने भी शुक्रवार को नल्लौर विधानसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल करते वक्त 667 करोड़ रुपेय की संपत्ति की घोषणा की। वह नारायण ग्रुप ऑफ इंस्ट्टियूट के मालिक हैं।

आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चन्द्रबाबू नायडू की पारिवारिक संपत्ति 574 करोड़ रुपये है, जबकि वाईएसआर कांग्रेस के प्रमुख वाई.एस. जगमोहन रेड्डी और उनकी पत्नी की संपत्ति 538 करोड़ रुपये है।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022