टेटे : घाना जूनियर एवं कैडेट ओपन में भारत ने जीते 12 पदक

Follow न्यूज्ड On  

आक्रा (घाना), 6 अप्रैल (आईएएनएस)| भारत के युवा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने आईटीटीएफ जूनियर सर्किट इवेंट-घाना जूनियर एवं कैडेट ओपन में शानदार प्रदर्शन करते हुए देश के लिए कुल 12 पदक अपने नाम किए।

शुक्रवार रात तक भारतीय खिलाड़ियों ने अपनी चमक दिखाते हुए सात स्वर्ण, तीन रजत और दो कांस्य पदक जीत लिए।

अनन्या चांदे और दिया चिटाले (दोनों महाराष्ट्र) ने खुद को स्टार खिलाड़ियों के रूप में पेश करते हुए कुल नौ पदक जीते, जिसमें सात स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य शामिल हैं।

जूनियर गर्ल्स सिंगल्स में दिया का कोई सानी नहीं था और इस खिलाड़ी ने इसमें पहला स्वर्ण जीता और फिर मारिशस की नंदेश्वरी जालिम के साथ मिलकर दो और स्वर्ण अपने नाम किए। दिया और जालिम ने जूनियर डबल्स और टीम कटेगरी का स्वर्ण अपने नाम किया और हैट्रिक पूरी की।

अनन्या चांदे ने दिया को भी पीछे छोड़ते हुए चार स्वर्ण अपने नाम किए। सबसे पहले अनन्या ने मिनी कैडेट गर्ल्स सिंग्ल्स खिताब जीता और फिर कैडेट सिंग्ल्स, डबल्स और टीम कटेगरी में भी स्वर्ण जीता।

अनन्या ने इसके बाद जूनियर डबल्स (इंग्लैंड की रुबी चान के साथ) में रजत और फिर जूनियर गर्ल्स सिंग्ल्स में कांस्य जीता।

इनके अलावा मैनाक निस्ताला और अर्नव मनोज कार्नावार ने भी शानदार सफलता हासिल करते हुए कैडेट ब्वाएज डबल्स और टीम स्पर्धा में दो रजत पदक जीते। फाइनल में इन दोनों को नाइजीरियाई जोड़ीदारों के हाथों हार मिली।

अर्नव ने कैडेट ब्वाएज सिंग्ल्स कटेगरी में भी कांस्य जीता। वह सेमीफाइनल में नाइजीरिया के जामीयू के हाथों 2-3 से हार गए।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022