October 2019 Festivals: अक्टूबर महीने में व्रत-त्योहारों की भरमार, नवरात्रि, दशहरा, करवा चौथ, धनतेरस और दीवाली की रहेगी धूम

Follow न्यूज्ड On  

Festivals in October 2019 Calendar: 1 अक्टूबर (मंगलवार) से साल का दसवां महीना अक्टूबर (October) शुरू हो रहा है। अक्तूबर महीने में व्रत-त्योहारों की भरमार है। हिंदू पंचांग के अनुसार अक्टूबर के महीने में कई बड़े और महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार मनाए जाएंगे। अक्टूबर महीने के शुरुआती दिनों में शारदीय नवरात्रि के नौ दिनों तक मां दुर्गा की पूजा-आराधना रहेगी। इसी महीने में दुर्गा पूजा/दशहरा, करवा चौथ, धनतेरस और दिवाली जैसे बड़े पर्व मनाए जाएंगे। इसके अलावा कई और व्रत भी रखे जाएंगे। आइये देखते हैं अक्टूबर 2019 में पड़ने वाले व्रतों और त्योहारों की पूरी लिस्ट।

अक्टूबर 2019 में पड़नेवाले त्योहारों और व्रतों की पूरी लिस्ट (Festivals in October 2019)

तारीख दिन व्रत और त्योहार
1 अक्टूबर 2019 मंगलवार सिंदूर तृतीया
2 अक्टूबर 2019 बुधवार विनायक गणेश चतुर्थी व्रत, मान चतुर्थी, ललिता पंचमी, गाँधी जयंती
3 अक्टूबर 2019 गुरुवार स्कन्द षष्ठी
4 अक्टूबर 2019 शुक्रवार सरस्वती आवाहन, कल्पारम्भ, अकाल बोधन
5 अक्टूबर 2019 शनिवार सरस्वती पूजा, महानिशा पूजा, अन्नपूर्णा परिक्रमा, नवपद ओली प्रारंभ, नवपत्रिका पूजा
6 अक्टूबर 2019 रविवार दुर्गा महाष्टमी, मासिक दुर्गाष्टमी व्रत, संधि पूजा, अन्नपूर्णा परिक्रमा, दुर्गानवमी, महानवमी व्रत
7 अक्टूबर 2019 सोमवार सरस्वती विसर्जन, आयुध पूजा, दक्षिण सरस्वती पूजा, बंगाल महानवमी, बुद्ध जयंती
8 अक्टूबर 2019 मंगलवार दुर्गा विसर्जन, दशहरा, विजयादशमी, बंगाल विजयदशमी, मैसूर दसरा, विद्यारंभ का दिन, मध्वाचार्य जयंती
9 अक्टूबर 2019 बुधवार पांपांकुशा एकादशी व्रत
10 अक्टूबर 2019 गुरुवार पद्मनाभ द्वादशी व्रत
11 अक्टूबर 2019 शुक्रवार प्रदोष व्रत, चित्रा के सूर्य
13 अक्टूबर 2019 रविवार आश्विन पूर्णिमा, कोजागर पूजा, शरद पूर्णिमा, पूर्णिमा उपवास, वाल्मीकि जयंती, मीराबाई जयंती, नवपद ओली पूर्ण
14 अक्टूबर 2019 सोमवार कार्तिक आरम्भ *उत्तर
15 अक्टूबर 2019 मंगलवार अशून्यशयन व्रत
17 अक्टूबर 2019 गुरुवार संकष्टी गणेश चतुर्थी व्रत, करवा चौथ व्रत, ललिता चतुर्थी, दशरथ चतुर्थी
18 अक्टूबर 2019 शुक्रवार तुला संक्रांति, रोहिणी व्रत
21 अक्टूबर 2019 सोमवार अहोई अष्टमी व्रत, राधाष्टमी, राधा कुंड स्नान पर्व, कालाष्टमी
24 अक्टूबर 2019 गुरुवार रमा एकादशी व्रत
25 अक्टूबर 2019 शुक्रवार प्रदोष व्रत, गोवत्स द्वादशी, धनतेरस, स्वाती के सूर्य, यमपंचक प्रारंभ, यम दीपम
26 अक्टूबर 2019 शनिवार मासिक शिवरात्रि व्रत, शिव चतुर्दशी व्रत, काली चौदस, हनुमान पूजा
27 अक्टूबर 2019 रविवार नरक चतुर्दशी, तमिल दीपावली, दिवाली, लक्ष्मी पूजा, दीपमालिका, केदार गौरी व्रत, चोपड़ा पूजा, शारदा पूजा, काली पूजा, कमला जयंती, दर्श अमावस्या
28 अक्टूबर 2019 सोमवार कार्तिक अमावस्या, सोमवती अमावस्या, अन्नकूट, गोवर्धन पूजा, बलि प्रतिपदा, केदारगौरी व्रत
29 अक्टूबर 2019 मंगलवार चन्द्र दर्शन, भैया दूज, यम द्वितीया, चित्रगुप्त पूजा, दावात पूजा
31 अक्टूबर 2019 बुधवार विनायक गणेश चतुर्थी, सूर्यषष्ठी (डाला छठ) व्रत आरंभ, नहाय खाय, नाग चतुर्थी

अक्टूबर महीने में पड़ रहे हैं कई महत्वूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, यहां देखें पूरी लिस्ट

अक्टूबर में लगातार 4 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

This post was last modified on October 1, 2019 4:11 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022