बॉलीवुड के इस कपल की उम्र में है 20 साल से ज्यादा का अंतर, जानिए इन पांच मश्हूर कपल्स के बारे में भी

Follow न्यूज्ड On  

बॉलीवुड की दुनिया इतनी चकाचौंध से भरी हुई है कि इसमें काम करने वाले कलाकारों के बारे में जानने के लिए हर कोई उत्सुक रहता है। हर कोई इनकी निजी जिंदगी के बारे में जानना चाहता है कि ये खाली समय में क्या करते हैं क्या खाते हैं और डेली लाइफ में कैसे कपड़े पहनते हैं। साथ ही लोगों के मन में इनकी मैरिज लाइफ (Marriage Life) से जुड़े सवाल भी होते हैं कि इन कपल्स (Couple) की उम्र में कितना अंतर है। तो आज हम आपको बॉलीवुड (Bollywood) के सबसे मश्हूर एक्टर्स-एक्ट्रेस की उम्र के अंतर के बारे में बताएंगे।

सैफ अली खान- करीना कपूर खान

सबसे पहले बात करते हैं सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) की। बॉलीवुड (Bollywood) के सबसे मश्हूर इस कपल की उम्र में लगभग 10 साल का अंतर है। सैफ ने पहली शादी अमृता सिंह से की थी जिनसे उन्हें बेटी सारा अली खान और बेटा इब्राहिम अली खान है। सैफ ने साल 2012 में करीना कपूर (Kareena Kapoor) से दूसरी शादी करीना कूपर से की थी, जिनसे उन्हें बेटा तैमूर है।

मान्यता दत्त- संजय दत्त

संजय दत्त (Sanjay Dutt) की पत्नी मान्यता दत्त (Manyata Dutt) उनसे 19 साल छोटी हैं। शुरू में संजय (Sanjay Dutt) की फैमिली उनके इस रिश्ते से नाराज थी लेकिन उन्होंने मान्यता को 9 साल डेट करने बाद शादी कर ली थी। कहा जाता है कि मान्यता की वजह से ही संजय एक बेहतर बन पाए हैं।

हेमा मालिनी-धर्मेंद्र

हेमा मालिनी-धर्मेंद्र बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ी है। धर्मेंद्र हेमा मालिनी से 13 साल से बड़े हैं। इस कपल की प्रेम कहानी शोले फिल्म के दौरान शुरू हुई थी। धर्मेंद्र (Dharmendra) ने शादीशुदा होने के बावजूद भी हेमा (Hema Malini) से दूसरी शादी करने का फैसला किया था।

दिलीप कुमार- सायरा बानो

दिलीप कुमार (Dilip kumar) ने 45 साल की उम्र में 22 साल की सायरा बानो (Saira Banu) से 1966 में शादी की थी। इस हिसाब से वे सायरा से लगभग 23 साल बड़े हैं।

प्रियंका चोपड़ा- निक जोनस

बॉलीवुड की सबसे मश्हूर सैलेब्स प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने साल 2018 में हॉलीवुड के मश्हूर सिंगर निक जोनस (Nick Jonas) से शादी की थी। चोपड़ा निक से लगभग 10 साल बड़ी हैं। हालांकि जब लोगों ने इन दोनों की शादी की खबर के बारे में सुना तो सब इनकी उम्र को लेकर सवाल कर रहे थे। हालांकि ये कपल अब मजे की जिंदगी गुजार रहा है।

This post was last modified on April 16, 2020 2:04 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022