Petrol-Diesel Price: सरकारी तेल कंपनियों ने आज फिर से डीजल और पेट्रोल के दाम में किसी तरह का कोई फेरबदल नहीं (किया है। डीजल के दाम लगातार सातवें दिन भी स्थिर रहे। पेट्रोल के दाम पिछले 17 दिनों से जस के तस बने हुए हैं। आखिरी बार पेट्रोल की कीमत में 22 सितंबर को 7 से 8 पैसे प्रति लीटर की गिरावट दर्ज की गई थी।
दिल्ली में आज लगातार 17वें दिन पेट्रोल के दाम स्थिर रखे गए। वहीं पेट्रोल कल के भाव 81.06 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। जबकि डीजल के दाम भी अभी भी स्थिर रखे गए हैं। डीजल कल के भाव 70.46 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है। मुंबई में भी पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं आया है। पेट्रोल 87.74 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 76.86 रुपये प्रति लीटर है।
कोलकाता में भी आज पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं। पेट्रोल कल के भाव 82.59 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 73.99 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है। इसी तरह चेन्नई में भी पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पेट्रोल के दाम 84.14 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 75.95 रुपये प्रति लीटर है।
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक 8 अक्टूबर 2020 को दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, मुंबई जैसे प्रमुख शहरों में डीजल और पेट्रोल के रेट इस प्रकार रहे..
शहर | डीजल (रुपये/लीटर) | पेट्रोल (रुपये/लीटर) |
दिल्ली | 70.46 | 81.06 |
कोलकाता | 73.99 | 82.59 |
मुंबई | 76.86 | 87.74 |
चेन्नई | 76.01 | 84.14 |
रोजाना सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर हर रोज तेल की कीमतों में बदलाव होता है। इसलिए तेल के भाव में आए दिन उठापठक दिखने को मिलती है।
पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं । इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।
नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…
इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…
अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।
पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना
KBC 14 Play Along 23 September, Kaun Banega Crorepati 14, Episode 36: प्रसिद्ध डिजाइनर्स चार्ल्स…
राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…