ठंड से ठिठुरा बिहार, गया में तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस

Follow न्यूज्ड On  

पटना, 30 दिसंबर (आईएएनएस)| पटना सहित पूरे बिहार में चल रही पछुआ हवा और छाए कोहरे के कारण ठिठुरन बढ़ गई है। बिहार के गया का सोमवार को न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 2.4 डिग्री सेल्सियस हो गया। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, पटना का सोमवार का न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि भागलपुर का 6.0 डिग्री और पूर्णिया का 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इधर, पटना मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों के मुताबिक, अगले एक-दो दिन तक ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

वैज्ञानिकों के मुताबिक, “आगे मौसम अभी और सर्द होने वाला है। पटना, गया सहित कई शहर सुबह शाम घने कोहरे की चपेट में रहेंगे। सीमांचल में एक पखवारे में अभी ठंड से राहत मिलने की संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान 15 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच बने रहने की संभावना है।”

केंद्र के मुताबिक, कुछ इलाकों में दोपहर को हल्की धूप से राहत मिल सकती है, परंतु शाम से देर सुबह तक ठंड चरम पर होगा। कुछ इलाकों में एक और दो जनवरी को हल्की बारिश भी हो सकती है।

सोमवार को पटना का अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। पटना का रविवार को अधिकतम तापमान 15़ 3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6़ 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

कोहरे के कारण ट्रेनों का परिचालन भी प्रभावित हुआ है। अधिकांश ट्रेनें कोहरे के कारण देर से चल रही हैं।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022