टी-20 में विकेटकीपिंग रिकार्ड में एलिसा हिली ने धोनी को पीछे छोड़ा

Follow न्यूज्ड On  

ब्रिस्बेन, 27 सितंबर (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की कप्तान एलिसा हिली ने रविवार को अंतर्राष्ट्रीय टी-20 में विकेटकीपिंग के मामले में महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ दिया है।

हिली टी-20 में सबसे ज्यादा शिकार करने के मामले में धोनी से आगे निकल गई हैं और अब वह पुरुष और महिला क्रिकेट दोनों में सबसे ज्यादा शिकार करने वाली विकेटकीपर बन गई हैं।

हिली ने यह मुकाम न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे टी-20 मैच में हासिल किया।

हिली के अब 99 टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में 92 शिकार हो गए हैं। वह धोनी से एक कदम आगे हैं। धोनी के नाम 91 शिकार हैं। हिली के बाद 39 साल की इंग्लैंड की सारा टेलर है जिनके नाम 74 शिकार हैं। राचेल प्रीस्ट ने 72 शिकार किए हैं। मेरिसा अगुइलिया के नाम 70 शिकार हैं।

उनके बाद दिनेश रामदीन हैं जिनके नाम 63 शिकार हैं। रामदीन के बाद मुश्फीकुर रहीम हैं रहीम के हिस्से 61 शिकार हैं।

वहीं अगर सभी प्रारूपों में देखा जाए तो दक्षिण अफ्रीका के मार्क बाउचर सबसे आगे हैं। बाउचर ने 467 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में 998 शिकार किए हैं। उनके बाद आस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट हैं। आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी के नाम 396 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में 905 शिकार हैं। धोनी तीसरे नंबर हैं। 538 मैचों में धोनी ने 829 शिकार किए हैं।

धोनी ने पिछले महीने ही अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से अलविदा कह दिया था।

–आईएएनएस

एकेयू-एसकेपी

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022