टिकटॉक के यूजर हुए 1.5 अरब, सूची में भारत शीर्ष पर

Follow न्यूज्ड On  

बीजिंग, 16 नवंबर (आईएएनएस)| सोशल मीडिया एप टिकटॉक के दुनियाभर में 1.5 अरब यूजर्स हो गए हैं और इस सूची में भारत शीर्ष स्थान पर है। एप स्टोर के साथ-साथ गूगल प्ले पर टिकटॉक को 1.5 अरब बार डाउनलोड किया गया है। 46.68 करोड़ बार सिर्फ भारत में एप को डाउनलोड किया गया है, जो कुल आंकड़ों का लगभग 31 प्रतिशत है।

मोबाइल इंटेलिजेंस फर्म सेंसर टावर के अनुसार, पिछले साल के मुकाबले इस वर्ष 2019 में छह प्रतिशत अधिक एप को 61.4 करोड़ लोगों ने डाउनलोड किया।

भारत में 2019 में लोगों ने इसके इस्तेमाल में तेजी दिखाई, इस साल 27.76 करोड़ लोगों ने इसे डाउनलोड किया। यह विश्व में सभी डाउनलोड के आंकड़ों का 45 प्रतिशत है।

इस सूची में चीन 4.55 करोड़ डाउनलोड के साथ दूसरे स्थान पर है, जो कि आंकड़ों का 7.4 प्रतिशत है। इसके अलावा 3.76 करोड़ डाउनलोड के साथ अमेरिका तीसरे स्थान पर है, जो इस साल के आंकड़ों का 6 प्रतिशत है।

सेंसर टावर ने कहा कि इस आंकड़ों में देश में तीसरे पक्ष के एंड्रॉयड स्टोर से इंस्टॉल किए जाने वाले आंकड़े शामिल नहीं है।

61.4 करोड़ डाउनलोड के साथ टिकटॉक वर्तमान में वर्ष का तीसरा सबसे अधिक डाउनलोड किया जाने वाला गैर-गेमिंग एप है। सूची में पहले स्थान पर व्हाट्सएप 70.74 करोड़ इंस्टॉल के साथ शीर्ष पर है, वहीं फेसबुक मैसेंजर 63.62 करोड़ इंस्टॉल के साथ दूसरे स्थान पर है।

इसी सूची में 58.7 करोड़ डाउनलोड के साथ फेसबुक चौथे और 37.62 करोड़ डाउनलोड के साथ इंस्टाग्राम पांचवें स्थान पर है।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022