तिरंगा की जगह पराग्वे का झंडा पोस्ट कर ट्रोल हुए वाड्रा

Follow न्यूज्ड On  

 नई दिल्ली, 12 मई (आईएएनएस)| कांग्रेस नेता प्रियंका वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा रविवार को तिरंगा की जगह पराग्वे का झंडा पोस्ट करने को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर आ गए।

 रॉबर्ट वाड्रा ने लोकसभा चुनाव को लेकर जागरूकता फैलाने के मकसद से सोशल मीडिया पर यह पोस्ट किया था, मगर तिरंगा की जगह पराग्वे का झंडा लगाने की गड़बड़ी कर फंस गए।

वाड्रा ने ट्वीट किया, “हमारा अधिकार हमारी ताकत है!! हर किसी को अवश्य निकलकर वोट डालना चाहिए.. हमें अपने प्रिय लोगों के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए और हमारे देश को धर्मनिरपेक्ष, सुरक्षित और भविष्य के लिए उत्पादक बनाने के लिए आपके समर्थन की जरूरत है।”

उन्होंने अपना वोट डालने के बाद स्याही लगी हुई अपनी अंगुली की तस्वीर के साथ हाथ जोड़े इमोजी, भारतीय संसद और पराग्वे का झंडा लगाकर ट्विटर पर यह संदेश पोस्ट किया।

सोशल मीडिया पर उपहास का कारण बना यह ट्वीट उनके ट्विटर पेज पर चार घंटे से अधिक समय तक रहा।

इस गड़बड़ी के तुरंत बाद वाड्रा सोशल मीडिया पर ट्रोल होने लगे, जिसके बाद उन्होंने ट्वीट हटा लिया।

एक यूजर ने कहा, “रॉबर्ट वाड्रा ने 12 मई, 2019 को खुद को पराग्वे का नागरिक घोषित किया।’

एक अन्य ने व्यंग्य करते हुए पूछा, “भाजपा के अधिकार के लिए वोट दिया?”

हालांकि वाड्रा ने अपने फेसबुक पेज पर सही कैप्शन पोस्ट किया, लेकिन ट्विटर पर पोस्ट करते समय झंडा की जांच करने में विफल रहे।

कुछ घंटे बाद उन्होंने ट्वीट को हटाकर अपने फेसबुक पोस्ट का स्क्रीनशॉट पोस्ट किया, जिसमें कैप्शन में भारत का झंडा है।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022