तमिलनाडु : डॉक्टरों ने हड़ताल खत्म की

Follow न्यूज्ड On  

चेन्नई, 1 नवंबर (आईएएनएस)| तलिनाडु में सरकार द्वारा कड़ी चेतावनी देने के बाद फेडरेशन ऑफ गवर्नमेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (एफओजीडीए) ने शुक्रवार अपनी हड़ताल अस्थाई तौर पर स्थगित कर दी है। मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी ने गुरुवार को कहा कि सरकार हड़ताल करने वाले डॉक्टरों के पदों को रिक्त घोषित कर देगी और उन्हें अन्य उम्मीदवारों से भर देगी।

उन्होंने कहा कि सरकार ने मान्यता प्राप्त डॉक्टर्स यूनियनों के डॉक्टरों और बिना मान्यता प्राप्त संघों के सदस्यों से बात की थी।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री सी. विजय भास्कर ने डॉक्टरों को चेतावनी दी थी कि उन्हें विरोध प्रदर्शन खत्म कर शुक्रवार को काम पर लौटना होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा, “अगर उन्होंने अपनी नौकरी बहाल नहीं की तो उनके पद रिक्त घोषित कर दिए जाएंगे।”

एफओजीडीए के एक अधिकारी के अनुसार, हड़ताल स्वास्थ्य मंत्री द्वारा डॉक्टरों से काम पर लौटने का आग्रह करने और मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद रद्द की गई है कि ‘गरीब मरीज उनमें अपना भगवान देखते हैं।’

डॉक्टर अपनी कई मांगों को लेकर पिछले सात दिनों से हड़ताल पर थे। इसके अलावा डॉक्टरों के समर्थन में एफओजीडीए के सदस्य भी हड़ताल पर चले गए थे।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022